टेलिकॉम कंपनियों ने पिछले साल अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो ने भी अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तरह ही अपने प्रीपेड प्लान्स की दरें दिसंबर 2019 से बढ़ा दी हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों ने पिछले साल अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो ने भी अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तरह ही अपने प्रीपेड प्लान्स की दरें दिसंबर 2019 से बढ़ा दी हैं। अब ग्राहकों को रिचार्ज के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके बाद जियो कंपनी ने अपने कई नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही डाटा भी ऑफर किए जा रहे हैं। Jio और Airtel WiFi कॉलिंग सर्विस मिलेगी इन स्मार्टफोन्स पर ये भी पढ़ें
जियो के 200 रु से कम के प्रीपेड प्लान्स
वहीं दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की तरह जियो के प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को ऑफ-नेट वॉयस कॉलिंग (अन्य नेटवर्क पर की जाने वाली कॉलिंग) के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर नहीं की जा रही हैं। लेकिन यूजर्स को अन्य टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले प्रीपेड प्लान्स कम कीमत में ऑफर किए जा रहे हैं। रिलायंस जियो के ये ऑल इन प्रीपेड प्लान्स 149रु से लेकर 1,299रु की कीमत में लॉन्च किए गए हैं। आपको बता दें रिलायंस जियो के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में, जिनकी कीमत 200 रु से कम है और यूजर्स को 42GB तक डाटा भी ऑफर किए जा रहे हैं।
जियो के 42GB डाटा के दो प्रीपेड प्लान्स, जानें यहां
आपको बता दें कि रिलायंस जियो के 42GB तक डाटा वाले दो प्रीपेड प्लान्स हैं, जिनमें यूजर्स को ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। रिलायंस जियो के ये प्रीपेड प्लान्स 149रु और 199रु की कीमत में आते हैं। वहीं 149रु के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अपने नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जा रही है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 फ्री मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। अगर, यूजर्स 24 दिनों के अंदर ये 300 फ्री मिनट्स खत्म कर देते हैं तो उन्हें इसके बाद अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए IUC रिचार्ज पैक के साथ अपने नंबर को रिचार्ज कराना पड़ेगा। इस प्लान में यूजर्स को कंपनी की तरफ से दिए जा रहे सभी कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स का बेनिफिट भी मिलेगा।
जियो के इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 फ्री मिनट्स ऑफर
रिलायंस जियो के 199 रु वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान मे यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग (जियो के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए) अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जा रही है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 फ्री मिनट्स ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से कुल मिलाकर यूजर्स को 42GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री नेशनल और लोकल एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इसके साथ ही जियो के सभी प्रीपेड प्लान्स की तरह ही इसमे यूजर्स को कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स का भी लाभ मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
