टेलिकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो और एयरटेल ने हाल ही में अपनी Vo-WiFi कॉलिंग सर्विस की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो और एयरटेल ने हाल ही में अपनी Vo-WiFi कॉलिंग सर्विस की शुरुआत की है। लेकिन आपको बता दें कि इस सर्विस का लाभ सभी स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध नहीं है, और न ही इस सर्विस को यूजर्स सभी टेलिकॉम सर्किल में एक्सेस कर पाएंगे। इस सर्विस को फिलहाल देश के चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल्स के लिए ही उपलब्ध कराई गई है। इस सर्विस को जल्द ही देश की अन्य टेलिकॉम सर्किल के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आसान हुआ बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वॉयस कॉलिंग
जानकारी दें कि दोनों ही टेलिकॉम कंपनियां इस सर्विस को टीयर-1 से लेकर टीयर-3 शहरों में उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही हैं। इस सर्विस का फायदा ये है कि इसमें बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वॉयस कॉलिंग की जा सकती है। इसके लिए आपका स्मार्टफोन वाई-फाई के साथ कनेक्ट करना होगा। इस सर्विस को फिलहाल चुनिंदा स्मार्टफोन्स के सपोर्ट के साथ शुरू किया गया है।
इन स्मार्टफोन्स पर करेगा काम
Airtel और Jio की ये वॉयस कॉलिंग सर्विस फिलहाल कुछ आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है, जिनमें आईफोन 11,2.आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स,आईफोन XR, आईफोन XS मैक्स, आईफोन 6s, आईफोन 6s प्लस, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन SE, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन X,आईफोन XS,सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, सैमसंग गैलेक्सी S10
सैमसंग गैलेक्सी S10 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी S10e
शाओमी रेडमी K20,शाओमी रेडमी K20 प्रो
सैमसंग गैलेक्सी M30,सैमसंग गैलेक्सी M20
सैमसंग गैलेक्सी J6,सैमसंग ऑन 6, सैमसंग A10s
सैमसंग गैलेक्सी A30s,सैमसंग गैलेक्सी A50s
शाओमी पोको F1 शामिल हैं।
यूजर्स को मिलेगा बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस
जियो नेटवर्क से वाई-फाई कॉलिंग के लिए किसी भी वाई-फाई नेटवर्क की मदद ली जा सकेगी। बता दें कि जियो का कहना है कि विडियो और वॉइस कॉल के दौरान सब्सक्राइबर्स VoLTE और वाई-फाई के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इस तरह बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलेगा। जियो की वाई-फाई कॉलिंग का सपॉर्ट 150 से ज्यादा मिड-रेंज और प्रीमियम डिवाइसेज को दिया गया है। इस सर्विस को कुछ सेटिंग्स बदलकर ऐक्टिव किया जा सकता हैं।
एयरटेल दे रहा जियो का कड़ी टक्कर
वहीं कंपनी ने दिसंबर में इस सर्विस को सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च किया था। एयरटेल ने अपनी VoWiFi सर्विस का विस्तार करते हुए इसे देश के कुल 10 सर्कल्स में उपलब्ध करा दिया है। पहले यह सर्विस केवल 6 सर्कल्स में ही उपलब्ध थी। एयरटेल अपनी वॉइस ओवर वाईफाई सर्विस से रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है।
जानिए क्या है Vo-WiFi कॉलिंग ?
इस सर्विस को इंटरनेट टेलिफोनी भी कहा जाता है। इस सर्विस के जरिए वाई-फाई नेटवर्क की मदद से वॉयस कॉलिंग फीचर का लाभ लिया जा सकेगा। इसका फायदा ये होगा कि जिन जगहों पर मोबाइल सिग्नल सही से नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां भी यूजर्स किसी भी नंबर पर वॉयस कॉलिंग को कर सकेंगे। इस सर्विस की मदद से कॉल-ड्रॉप की समस्या नहीं आएगी। इतना ही नहीं यूजर्स बिना किसी रूकावट के लंबी बात कर सकेंगे। Vo-WiFi को वॉयस ओवर वाई-फाई कहा जाता है। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट करना होता है।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications