नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने मोबाइल और डेटा चार्जेस बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इन तीनों कंपनियों ने एक ही दिन में अपने प्लान महंगे करने का ऐलान किया है। सबसे पहले वोडाफोन आइडिया उसके बाद एयरटेल और फिर अब जियो ने डेटा और कॉल चार्जेस बढ़ाने की अनाउंसमेंट कर दी। जियो 6 दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान में 40% की बढ़ोतरी करेगी। जबकि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने 3 दिसंबर से ही 42% शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। टैरिफ बढ़ाने के साथ ही रिलायंस जियो ने कहा है कि कंपनी अपने उपभोक्ता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए भारतीय दूरसंचार उद्योग को स्थिर रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगी।

ग्राहकों को तिगुना फायदा देने का वादा
रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ शुल्क में 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ ही ग्राहकों को 300 फीसदी अधिक फायदे देने की बात कही है। साथ ही जियो दूरसंचार सेवाओं के शुल्क में बदलाव को लेकर सरकार के साथ सलाह मशविरा प्रक्रिया में सहयोग भी बरकरार रखेगी। जियो के एआईओ प्लान में अन्य मोबाइल नेटवर्क पर कॉल के लिए उचित यूज पॉलिसी होगी। आपको बता दें कि एयरटेल, वोडाफोन और जियो तीनों कंपनियाँ मिल कर 100 करोड़ लोगों को दूरसंचार सेवाएँ देती हैं।
क्या है जियो का एआईओ प्लान
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ऑल-इन-वन या एआईओ प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 222 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये के नये प्लानों में आपको असीमित कॉलिंग, एसएमएस और डेटा मिलता है। जियो के मुताबिक कंपनी के प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में 20-50% तक कम दामों पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि दूरसंचार कंपनियों के लिए एआरपीयू यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर बहुत अहम होता है। चार्जेस बढ़ाने के पीछे एक कारण एआरपीयू बढ़ाना भी होता है।
यह भी पढ़ें - एयरटेल और वोडा ने महंगा किया मोबाइल, जानिए इससे कैसे बचें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
