Vande Bharat Train; Indian Railway: देश के लगभग हर कोने से आज के समय में हाईटेक टेक्नोलॉजी वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सेमी हाईस्पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' जुड़ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पिछले कुछ समय से लगातार किसी ने किसी राज्य में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई रेल सेवा की शुरुआत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भारतीय रेलवे की ओर से शुरु की गई जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Jodhpur-Delhi Vande Bharat Express) को प्रधानमंत्री मोदी ने 25 सितंबर को हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि अब इंडियन रेलवे ने इस ट्रेन के शेड्यूल में मामूली संशोधन किया है। जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आम लोगों के लिए 27 सितंबर से शुरु हुई थी।
भारतीय रेलवे के अनुसार, जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन और रखरखाव उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ज़ोन द्वारा किया जा रहा है।
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26481/26482 के रूप में संचालित की जा रही है और यह इस मार्ग की सबसे तेज़ गति से चलने वाली ट्रेन है। यह नई ट्रेन 606 किमी की इस दूरी को 8:05 घंटे में पूरी करती है।
कब-कब चलती है यह ट्रेन?
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में सभी 6 दिन चलती है। इस ट्रेन में आठ कोच हैं जिसमें से 7 वातानुकूलित चेयर कार और 1 एक्ज़ीक्यूटिव वातानुकूलित चेयर कार वाली कोच है।
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन स्टॉपेज; रूट्स, टाइम-टेबल
दिल्ली से जोधपुर या जोधपुर से दिल्ली की यात्रा के दौरान यह ट्रेन आठ स्टेशनों पर रुकती है। इसमें मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल है। राजधानी में यह ट्रेन दिल्ली छावनी में रुकती है।
टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन नंबर 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (Jodhpur-Delhi Cantt Vande Bharat Express) जोधपुर से सुबह 5:25 बजे खुलेगी और सुबह 9:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं, जयपुर से सुबह 9:30 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी के दौरान ट्रेन संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से दोपहर 3:10 बजे खुलेगी और शाम 6 बजे जयपुर पहुंचेगी जबकि वहां से 7:05 बजे खुलेगी और रात 11:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस: किराया
जोधपुर और दिल्ली छावनी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया 1,610 रुपये जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,930 रुपये है।
ट्रेन के टाइमटेबल में बदलाव
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने एक बयान में बताया कि रेलवे ने गुरुग्राम स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन संख्या 26481 शुक्रवार (10 अक्टूबर) जोधपुर से चलकर 12.59 बजे गुरुग्राम स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 1.01 बजे खुलेगी जो पहले 1 बजे पहुंचकर 1.01 बजे खुलती थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
