Vande Bharat Train Guide (वंदे भारत ट्रेन); EC Vs CC: आज देश के तमाम लगभग बड़े शहरों या कहें कि राजधानी तक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की पहुंच हो चुकी है। लोगों के द्वारा इसमें यात्रा करना पसंद किया जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आरामदायक समफर और कम समय में यात्रा पूरी होना है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों ने तेज़ गति, आकर्षक डिज़ाइन और एयरलाइन जैसी सुविधा के साथ भारत में रेल यात्रा को नई परिभाषा दी है।
हाल के दिनों में कई शहरों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। ऐसे में यदि आप भी वंदे भारत ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो टिकट बुक करने से पहले आपको वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे दो तरह के कोच यानी चेयर कार (Chair Car, CC) और एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार (Executive Chair Car, EC) के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। दोनों कोच में बहुत बड़ा अंतर है जो आपकी यात्रा के अनुभव को अच्छा या खराब बना सकती है।

क्योंकि टिकट बुक करते समय, यात्री अक्सर CC (चेयर कार) और EC (एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार) के बीच भ्रमित हो जाते हैं। सही विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आप किफायती, कम दूरी की यात्रा पसंद करते हैं या ज़्यादा जगह वाला, प्रीमियम एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। तो चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि दोनों कोच में क्या अंतर है और इसमें किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं...
CC और EC कोच क्या होता है और इसमें किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं?
अगर CC कोच यानि चेयर कार की बात करें तो अन्य ट्रेनों के मुकाबले इसकी सीटें काफी आरामदायक होती है, लेकिन इसमें इकोनॉमिक कोच जितना स्पेस नहीं होता है। चेयर कार (CC) में 3x2 सीटों का लेआउट है - कॉम्पैक्ट, आरामदायक और कम दूरी की यात्राओं के लिए सही माना जाता है। यानी इसमें एक तरह 3 से 4 सीटें मिलेंगी और दूसरी तरफ 2 से 3 सीटें होगी।
वही, एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार (EC) की बात करें तो इसमें 2x2 सीटों का लेआउट है जिनमें चौड़ी, झुकने वाली और घूमने वाली सीटें हैं - जो लंबी दूरी या व्यावसायिक यात्रा के लिए एकदम सही हैं। दोनों कोच में यह भी अंतर है कि आपको वंदे भारत ट्रेन के CC कोच की टिकट EC कोच के मुकबाले सस्ती पड़ेंगी। EC टिकटों की कीमत लगभग 50-60% ज़्यादा होती है, लेकिन इनमें अतिरिक्त आराम, प्रीमियम भोजन और अतिरिक्त लेगरूम मिलता है।
EC कोच में सीटों की बनावट और सुविधाएं अलग होने की वजह से इस कोच का टिकट प्राइस अधिक होता है। सीसी और ईसी दोनों कोच वातानुकूलित हैं और चार्जिंग पोर्ट, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और आधुनिक इंटीरियर से सुसज्जित हैं। हालांकि, ईसी में शांत केबिन, घूमने योग्य सीटें और चुनिंदा स्टेशनों पर लाउंज की सुविधा उपलब्ध है। सीसी में ज़्यादा सीटें हैं और यह व्यस्त लग सकता है, जबकि ईसी एक शांत और ज्यादा स्पेस प्रदान करता है।
टिकट बुकिंग की बात करें तो दोनों के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट, ऐप या रेलवे काउंटर के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। खाने-पीने की सुविधा के नज़रिए से देखें तो सीसी के यात्रियों को चाय, कॉफ़ी और साधारण शाकाहारी या मांसाहारी भोजन परोसा जाता है। ईसी के यात्री चुनिंदा मार्गों पर वेल्कम ड्रिंक, गर्म नाश्ते, ताज़े फल और कई तरह के भोजन का आनंद लेते हैं - जो रेल में बिज़नेस क्लास जैसा अनुभव देता है।
आदि कुल मिलाकर बात करें तो सीसी आवश्यक सुविधाओं के साथ बजट के अनुकूल है, जबकि ईसी बड़ी सीटों और बेहतर सेवा के साथ एक प्रीमियम, अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करता है। किफ़ायती दामों के लिए सीसी और बेहतर रेल याया के अनुभव के लिए ईसी को चुन सकते हैं। हालांकि अलग-अलग लोगों के लिए ट्रेन में सफर करना अलग-अलग सुविधाओं और कारणों से अलग-अलग अनुभव हो सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
