रिलायंस इंडस्ट्रीज टेलीकॉम और ब्रॉडबैंट सेक्टर में एंट्री करने के बाद अब ऑनलाइन ग्रॉसरी और फुड शॉपिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में है।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज टेलीकॉम और ब्रॉडबैंट सेक्टर में एंट्री करने के बाद अब ऑनलाइन ग्रॉसरी और फुड शॉपिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में है। ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म जियो मार्ट ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्री-लॉन्च ऑफर देने का एलान किया है। बता दें कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के लाइव जाने से पहले जो ग्राहक जियो मार्ट के लिए प्री-रजिस्टर कर रहे हैं, उनके लिए 3,000 रुपये तक की बचत करने का ऑफर है। जानिए क्या है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, मिलती है कई सुविधाएं ये भी पढ़ें

जियो मार्ट पर 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड जैसी डिटेल्स की जरूरत होती है। वर्तमान में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी जियो मार्ट के लिए एंड्रॉयड और iOS ऐप्लीकेशन बनाने पर काम कर रही है। अभी यह नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियो मार्ट से दूसरे ई-रिटेलर्स जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन और ग्रोफर्स आदि को मुकाबला मिलेगा। आरआईएल का यह नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म किराने का सामान और दूसरी जरूरी घरेलू चीजों को उपलब्ध कराएगा। वेबसाइट के मुताबिक, जियो मार्ट पर 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे और रिटर्न पॉलिसी के भीतर कोई सवाल नहीं होंगे।
फिलहाल कंपनी इसको कुछ चुनिंदा क्षेत्र में परीक्षण कर रही है और जल्द ही इसे दूसरी जगह उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक नजदीकी खुदरा विक्रेताओं से जरूरी घरेलू सामान खरीद पाएंगे। जियो मार्ट किराने के सामान को ग्राहकों को सीधे नहीं बेचता। बता दें कि यह ऑनलाइन खरीदारों को ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं से जोड़ता है। जियो मार्ट सामान को नजदीकी व्यापारियों से खरीदेगा। ऐसा ही समान मॉडल जेफ बेजोस की अमेजन और ग्रोफर्स ने अपनाने की कोशिश की थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
