सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। इसी कड़ी में रिलायंस जियो ने मंगलवार को अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नई सर्विसेज और प्लान्स लॉन्च कर दिए। भारत में हो सकती है PUBG की वापसी, Reliance Jio ले सकता है जिम्मा ये भी पढ़ें

कंपनी ने जियो पोस्टपेड प्लस, पोस्टपेड धन धना धन ऑफर्स का ऐलान कर दिया। जियो के इन प्लान्स में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+हॉटस्टार, फैमिली प्लान और डेटा रोलओवर, फ्री इंटरनैशनल रोमिंग, सिम की फ्री होम डिलिवरी और ऐक्टिवेशन और बिना किसी डाउनटाइम के अपने मौजूदा जियो नंबर को पोस्टपेड नंबर पर स्विच करने जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
जियो ने लॉन्च किए 5 नए धांसू प्लान्स
जियो ने 399 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये वाले पांच नए प्लान पेश किए हैं। जियो ने एक प्रेस रिलीज भेजकर जियोपोस्टपेड प्लस के लॉन्च की जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के साथ देशभर में पोस्टपेड यूजर्स को सुपीरियर एक्सपीरियंस मिलेगा। जियो पोस्टपेड प्लस में यूजर्स को नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा जियो ऐप्स की मेंबरशिप भी मुफ्त होगी। जियो पोस्टपेड प्लस के तहत फीचर प्लस में यूजर्स 250 रुपये हर कनेक्शन के हिसाब से पूरे परिवार के लिए फैमिली प्लान चुन सकते हैं। 500जीबी क रोलओवर की सुविधा भी है। भारत और विदेश में वाई-फाई कॉलिंग भी दी जा रही है।
इंटरनेशनल प्लस
बात करें अगर वहीं इंटरनेशनल प्लस की तो इसके तहत विदेश यात्रा कर रहे भारतीय मुसाफिरों को इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। अमेरिका और यूएई में फ्री इंटरनैशनल रोमिंग, इंटरनैशनल रोमिंग के दौरान 1 रुपये में भारत में कॉल व 50 पैसे प्रति मिनट की दर से इंटरनैशनल कॉलिंग (आईएसडी) ऑफर की जा रही है। कंपनी ने इक्एसपिरियंस प्लस के तहत ग्राहकों को जियो पर मौजूदा क्रेडिट को बरकरार रखा है। इसके अलावा मौजूदा जियो नंबर को ही पोस्टपेड पर स्विच कर सकते हैं। खासबात है कि इस दौरान कोई डाउनटाइम नहीं होगा। जियो ग्राहकों को सिम कार्ड की फ्री होम डिलिवरी और ऐक्टिवेशन ऑफर कर रही है।
ये है जियो के नये प्लान
399 रुपये वाला जियो प्लान
जियो के इस प्लान में 75 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस व एसएमएस बेनिफिट दिया जा रहा है। डेटा रोलओवर फैसिलिटी 2 जीबी है।
599 रुपये का प्लान
599 रुपये के प्लान में 100जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइज कॉल और एसएमएस, अमेजन, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन और 200 जीबी डेटा का रोलओवर भी मिलेगा। एक एक्स्ट्रा सिम और फैमिली प्लान मिलेगा।
799 रुपये का प्लान
799 रुपये के प्लान में 150जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइज कॉल और एसएमएस, अमेजन, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन और 200 जीबी डेटा का रोलओवर भी मिलेगा। दो एक्स्ट्रा सिम और फैमिली प्लान मिलेगा।
999 रुपये का प्लान
999 रुपये के प्लान में 200जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइज कॉल और एसएमएस, अमेजन, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन और 500 जीबी डेटा का रोलओवर भी मिलेगा। तीन एक्स्ट्रा सिम और फैमिली प्लान मिलेगा।
1,499 रुपये का प्लान
जियो पोस्टपेड के 1,499 रुपये के प्लान में 300जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइज कॉल और एसएमएस, अमेजन, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन और 500 जीबी डेटा का रोलओवर भी मिलेगा। अमेरिका और यूएई के लिए अनलिमिटेड डेटा और वॉइज मिलेगा।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications