पबजी खेलनेवालों के एक अच्छी खबर है। जल्द इस पॉपुलर गेम की देश में वापसी हो सकती है। जी हां बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने पॉप्युलर बैटल गेम पबजी पर बैन लगाया था।
नई दिल्ली: पबजी खेलनेवालों के एक अच्छी खबर है। जल्द इस पॉपुलर गेम की देश में वापसी हो सकती है। जी हां बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने पॉप्युलर बैटल गेम पबजी पर बैन लगाया था। पबजी पर लगा बैन जल्द ही हट सकता है। पबजी गेम बनाने वाली साउथ कोरियाई कंपनी भारत की गेमिंग फर्म के साथ पार्टनरशिप कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए पबजी कॉर्पोरेशन मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के साथ बातचीत कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो भारत में फिर से इस मोबाइल गेम की वापसी हो जाएगी। Jio को टक्कर देने के लिए Airtel लाया धांसू प्लान, जल्द आ सकता सस्ता 4G स्मार्टफोन ये भी पढ़ें

डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर रिलायंस जियो चल रही बात
पबजी कॉर्पोरेशन साउथ कोरिया की कंपनी ब्लू होल गेम्स की सहायक कंपनी है। बैन लगने के कंपनी चीनी कंपनी टेंसेंट से ब्लू होल स्टूडियो ने पबजी मोबाइल की फ्रेंचाइजी वापस ले ली है और रिलायंस जियो से डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं जानकारी मिली है कि पबजी कॉर्पोरेशन भारत में अपना ऑपरेशन्स दोबारा शुरू करने के लिए इंडियन गेमिंग कंपनी के साथ पार्टनशिप के लिए संभावनाएं तलाश रही है। बताया जाता है कि भारत में रिलायंस जियो को पबजी का लाइसेंस मिल सकता है। साउथ कोरियाई कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ रेवेन्यू शेयर और लोकलाइजेशन पर चर्चा की है।
सुरक्षा के लिहाज से बैन लगाए गए चाइनीज ऐप
वहीं जियो और पबजी के बीच चल रही बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। दोनों पक्ष साथ में काम करने के लिए इस पार्टनरशिप के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। अभी रिलायंस जियो या पबजी कॉर्पोरेशन ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस महीने की शुरुआत में पबजी मोबाइल समेत 118 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया था। इसके बाद साउथ कोरिया की पबजी कॉर्पोरेशन ने भारत में पबजी मोबाइल के संचालन की पूरी जिम्मेदारी चीन की Tencent गेम्स से लेने की घोषणा की थी। अब कंपनी इंडियन पार्टनर तलाश रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
