नयी दिल्ली। मोबाइल चार्जेस में 40% की बढ़ोतरी के बाद रिलायंस जियो ने अपने फाइबर ग्राहकों को भी झटका दे दिया है। JioFiber उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त होम ब्रॉडबैंड के दिन खत्म हो गए हैं। जियो फाइबर के के यूजर्स को अब मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि नये यूजर्स से चार्ज वसूलना शुरू करने के साथ ही रिलायंस जियो अपने मौजूदा फाइबर यूजर्स से भी चार्ज लेगी। कंपनी ने अपने पुराने यूजर्स को होम ब्रॉडबैंड पैक चुनने को कहा है। मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया है कि सभी नए JioFiber ग्राहक, जिन्होंने रिफंडेबल 2,500 रुपये जमा कर रखे हैं, उनसे अब बड़े मेट्रो शहरों में चार्ज लिया जा रहा है। साथ ही पूरे भारत में कमर्शियल बिलिंग कुछ हफ्तों में शुरू हो जायेगी। मौजूदा यूजर्स, जिन्होंने ट्रायल के लिए चुना था, उन्हें बताया जा रहा है कि जल्द ही मुफ्त होम ब्रॉडबैंड सेवाएँ बंद हो जायेंगी। इन्हें चालू रखने के लिए JioFiber प्लान चुनना होगा।

699 से 8,499 रुपये तक के टैरिफ प्लान
जियो फाइबर के टैरिफ प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये तक के हैं। इनमें 100 एमबी से 1 जीबी तक की स्पीड मिलती है। इन प्लांस में गेमिंग, होम नेटवर्क शेयरिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, डिवाइस सिक्योरिटी और कंटेंट प्लेटफॉर्म जैसी सेवाओं को जोड़ा गया है। 4 जी मोबिलिटी और होम ब्रॉडबैंड दोनों के लिए ग्राहकों से चार्ज वसूलने में सक्षम होने के लिए जियो के सिस्टम को स्थिर होने में थोड़ा समय लगा, जिसके चलते जियो फाइबर सेवाओं के लिए बिलिंग दो महीने से अधिक समय तक रुकी रही।
जियो फाइबर के करीब 7 लाख यूजर्स
एक अनुमान के मुताबिक जियो फाइबर के इस समय करीब 7 लाख उपभोक्ता हैं, जबकि कुल होम ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की तादाद 1.8 करोड़ है। इनमें से आधे सरकारी कंपनी बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करते हैं। जबकि सितंबर तक एयरटेल के पास 23.5 लाख होम ब्रॉडबैंड यूजर्स हैं। जियो की योजना अगले 12-18 महीनों में 1600 टाउन में 2 करोड़ घरों और 1.6 करोड़ उद्यमों को अपने फाइबर नेटवर्क में लाने की है।
यह भी पढ़ें - क्या हैं प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप योजना के फायदे, यहाँ जानिये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications