नई दिल्ली। देश में इंटरनेट स्पीड को लेकर लोग हरदम जानना चाहते हैं कि किस कंपनी की स्पीड सबसे अच्छी है। इस मामले में अक्टूबर में रिलायंस जियो फाइबर चौथे स्थान पर रही है। वहीं कम जानी पहचानी कंपनी ने पहला स्थान पाया है। इंटरनेट की स्पीड की यह जानकारी नेटफ्लिक्स की तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है। देश में जितनी भी इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियां हैं, नेटफ्लिक्स उनके तरफ से दी जाने वाली स्पीड को मॉनिटर करता है। नेटफ्लिक्स की इस सर्विस का नाम नेटफ्लिक्स आईएसपी इंडेक्स है। यह इंडेक्स हर माह जारी किया जाता है। कंपनी ने अक्टूबर 2019 का डेटा जारी कर दिया है।

अक्टूबर में टॉप में रही ये कंपनी
इंटरनेट स्पीड के मामले में अक्टूबर में 7 स्टार डिजिटल कंपनी टॉप पर रही है। इस कंपनी ने अपनी इंटरनेट स्पीड को 3.46एमबीपीएस से बढ़ाकर 3.74एमबीपीएस कर लिया है। इस प्रकार पहले के मुकाबले इस कंपनी की इंटरनेट स्पीड बढ़ी है।
ये हैं अन्य कंपनियां
इस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर स्पेक्ट्रा रही है। स्पेक्ट्रा की स्पीड की बात करें तो यह पिछले महीने 3.43एमबीपीएस थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 3.72एमबीपीएस हो गई है। वहीं तीसरे नंबर पर एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर सर्विस रही है। इसकी इंटरनेट स्पीड पिछले महीने 3.64एमबीपीएस रही, जो इससे पिछली महीने में 3.37एमबीपीएस थी।
संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही रिलायंस जियो फाइबर
इस इंडेक्स में चौथे स्थान पर एसीटी फाइबरनेट और रिलायंस जियो फाइबर रही हैं। एसीटी फाइबर नेट ने जहां अपनी स्पीड को 3.3एमबीपीएस से बढ़ाकर 3.63एमबीपीएस किया है, वहीं जियोफाइबर की स्पीड भी 3.23एमबीपीएस से बढ़कर 3.63एमबीपीएस हो गई है।
यह भी पढ़ें : रिलायंस जियो फाइबर : सिर्फ कनेक्शन के भरोसे नहीं चलेगा टीवी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
