नई दिल्ली। रिलायंस जियो फाइबर की सेवाएं लांच होने वक्त खबरों से ऐसा लग रहा था कि यह कनेक्शन लेते ही घर का टीवी इससे जुड़ जाएगा और मनचाहा टीवी चैनल देख सकेंगे। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि ऐसा नहीं हो रहा है। अगर आप रिलायंस जियोफाइबर का कनेक्शन ले रहे हैं तो इससे इंटरनेट चाहें जितना चलाएं, लेकिन टीवी नहीं चलेगा। अगर टीवी देखना है तो आपको किसी कैबल आपरेटर या अन्य कोई कनेक्शन लेना होगा, जिसकी फीस अलग से भरनी होगी। रिलायंस जियोफाइबर के प्लान की शुरुआत 699 रुपये से है। इस बेसिक प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस कनेक्शन के साथ एक सेट टाप बॉक्स बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। अगर इसके सेट टाप बॉक्स से टीवी देखना चाहते हैं तो आपको हैथवे, डेन नेटवर्क्स और जीपीटीएल हैथवे जैसे सर्विस प्रोवाइडर से केबल टीवी का कनेक्शन लेना होगा।
रिलायंस जियोफाइबर का कनेक्शन लेने के खर्चे
अगर आप रिलायंस जियो फाइबर का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो जो पैकेज चुनेंगे, उसका मंथली किराया देना होगा। लेकिन कनेक्शन के लिए आपको 2,500 रुपये का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट देना होगा। इसमें से 1 हजार रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज लिया जा रहा है। अगर कभी कनेक्शन वापस करते हैं तो यह पैसा वापस नहीं मिलेगा। बाकी बचे 1,500 रुपये वापस लिए जा सकेंगे। जियोफाइबर के कनेक्शन पर सेट-टॉप बॉक्स फ्री में दिया जाता है।
तेज इंटरनेट का मजा देगा रिलायंस जियो फाइबर
रिलायंस जियो फाइबर फिलहाल तेज इंटरनेट की सेवा देगा। लेकिन इससे टीवी चलाने का लाभ अभी नहीं मिल पाएगा। हालांकि पहले बताया जा रहा था कि लोग कंपनी की तरफ से दिए जा रहे सेट टॉप बॉक्स से टीवी भी देख सकेंगे। लेकिन अब यह जानकारी सामने आ रही है। इस जानकारी के अनुसार जियोफाबर के कनेक्शन से टीवी नहीं चलाया जा सकेगा। अगर ऐसा करना चाहते हैं तो आपको किसी केबल ऑपरेटर से कनेक्शन कराना होगा। इसके बाद भी टीवी चैनल देखे जा सकेंगे।
ये है टीवी न चलने का कारण
रिलायंस जियोफाइबर ग्राहकों के लिए पहले इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी (आईपीटीवी) लाने जा रहा था। लेकिन इसका काफी विरोध हुआ है। इसके चलते कंपनी ने अपनी योजना को बदलते हुए हैथवे और डेन नेटवर्क्स में अधिक हिस्सेदारी ले ली। जानकारों के अनुसार आईपीटीवी को लेकर लोकल केबल ऑपरेटर कंपनियों ने रिलायंस जियो से विरोध जताया था। इन कंपनियों को डर है कि कहीं उनका बिजनेस खत्म न हो जाए। इसके बाद रिलायंस जियोफाइबर ने अपने ग्राहकों को लोकल केबल ऑपरेटर्स के माध्यम से सुविधा देने की पहल की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications