भारत में जियो का 4जी इंटरनेट सबसे तेज रही। जी हां टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने फरवरी माह की रिपोर्ट जारी कर दी है।
नई दिल्ली: भारत में जियो का 4जी इंटरनेट सबसे तेज रही। जी हां टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने फरवरी माह की रिपोर्ट जारी कर दी है। जिसमें जियो डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में भारत का सबसे तेज ऑपरेटर रहा। इस दौरान जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.5 एमबीपीएस रही। बता दें कि साल 2018 और 2019 में भी रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 7.9 एमबीपीएस के मुकाबले फरवरी में 8.0 एमबीपीएस रही। यह स्पीड जियो के मुकाबले ढ़ाई गुना कम है। कोरोना वॉयरस : घर से काम करने के लिए ये हैं टॉप 5 डाटा प्लान ये भी पढ़ें

मालूम हो कि वोडाफोन और आइडिया का एक दूसरे में विलय हो गया है और यह एक कंपनी के तौर पर काम करती हैं। लेकिन ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है। वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार दर्ज की गई। वोडाफोन की स्पीड फरवरी माह में एयरटेल के बराबर 8.0 एमबीपीएस रही। यानी वोडाफोन की स्पीड भी जियो के मुकाबले लगभग ढ़ाई गुना कम रही। जनवरी में वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस मापी गई थी। आइडिया ने फरवरी में गिरावट दर्ज की है, अब उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 6.5 एमबीपीएस के मुकाबले 6.3 एमबीपीएस रह गई है।
वहीं फरवरी में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन, औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। आइडिया और एयरटेल की फरवरी माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमशः 5.5 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस नापी गई। आइडिया और एयरटेल दोनों की औसत 4 जी अपलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस जियो की 4जी अपलोड स्पीड एयरटेल से अधिक 3.9 एमबीपीएस मापी गई।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
