हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। जियो ने 40 फीसदी, जबकि एयरटेल और वोडाफोन ने अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे कर दिये।
नई दिल्ली: हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। जियो ने 40 फीसदी, जबकि एयरटेल और वोडाफोन ने अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे कर दिये। इससे कॉल करने के साथ इंटरनेट डेटा भी महंगा हो गया। रिचार्ज के लिए ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको 50 रुपये से सस्ते ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कुछ में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा मिलता है। कुछ प्लान्स में यूजर्स को वैलिडिटी का फायदा मिलता है, जबकि कुछ प्लान्स में यूजर्स को केवल डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा, कुछ प्लान केवल टॉकटाइम देने वाले हैं। जानिए 50 रुपये से कम कीमत वाले प्लान्स आपके लिए कितने फायदेमंद हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन, ये हैं बेस्ट रिचार्ज प्लान ये भी पढ़ें

एयरटेल के 19 रुपये में प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
अगर आप एयरटेल के ग्राहक है और एयरटेल के सस्ते प्लान की तलाश कर रहे है तो बता दें कि एयरटेल का 19 रुपये वाला रिचार्ज प्लान आपकी शॉर्ट टर्म जरूरत को पूरा कर सकता है। 19 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यानी, आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री में कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में 200 MB डेटा भी मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।
वोडाफोन के 19 रुपये में 150MB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग
दूसरी ओर वोडाफोन के 19 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यानी, आप किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 150MB डेटा मिलता है। प्लान में 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलती है। इसके अलावा, वोडाफोन प्ले, ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।
जानिए एयरटेल, वोडाफोन और जियो के 50 रुपये से कम के डेटा वाले प्लान की खासियत
एयरटेल के 48 रु वाले डेटा प्लान
बात करें अगर 50 रुपये से कम वाले डेटा प्लान की तो एयरटेल के पास 48 रुपये का प्लान है। एयरटेल के 48 रुपये वाले प्लान में यूजर को 3GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।
वोडाफोन के 16 और 48रु के दो सस्ते डेटा प्लान
अगर आप वोडाफोन के सस्ते डेटा प्लान लेना चाहते है तो आपके लिए दो प्लान है। वोडाफोन के पास 16 और 48 रुपये के डेटा पैक हैं। 16 रुपये वाले पैक में 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 घंटे की है। वहीं, 48 रुपये वाले पैक में 3GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।
जियो के 11 और 21 रु के सस्ते डेटा प्लान
वहीं रिलायंस जियो के पास 2 सस्ते प्लान है। जी हां 11 और 21 रुपये के प्लान्स हैं। जियो के 11 रुपये वाले प्लान में 400MB डेटा मिलता है, जबकि 21 रुपये वाले प्लान में 1GB डेटा का फायदा मिलता है।
जानिए एयरटेल के स्मार्ट रिचार्ज और वोडाफोन के ऑल-राउंडर प्लान की खासियत
50 रुपये से कम में एयरटेल के 45 और 49 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज प्लान हैं। 45 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान केवल वैलिडिटी का फायदा मिलता है। प्लान में 2.5 पैसे प्रति सेकंड के हिसाब से लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं। वहीं, लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और बाहर किए जाने वाले एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लगेगा।
वहीं एयरटेल के 49 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 38.52 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। इसके अलावा, 100 MB डेटा भी मिलता है। 50 रुपये से कम में वोडाफोन के पास 49 रुपये वाला ऑल राउंडर प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। प्लान में 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 100 MB डेटा मिलता है।
जानिए एयरटेल, वोडाफोन और जियो के टॉकटाइम वाले प्लान की खासियत
एयरटेल के पास 2 टॉकटाइम प्लान
अगर टॉकटाइम देने वाले प्लान की बात करें तो एयरटेल के पास 50 रुपये से कम में ऐसे 2 प्लान हैं। एयरटेल के 10 रुपये वाले प्लान में 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
जबकि 20 रुपये वाले प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
वोडाफोन के पास 4 टॉकटाइम प्लान
50 रुपये तक के वोडाफोन के पास 4 प्लान हैं। वोडाफोन के पास 10, 20, 30 और 50 रुपये के टॉकटाइम प्लान हैं। 30 रुपये वाले प्लान में 22.42 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
रिलायंस जियो के पास 3 टॉकटाइम रिचार्ज प्लान
वहीं रिलायंस जियो के पास 10, 20 और 50 रुपये के टॉप-अप वाउचर हैं। 10 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर में 7.47 रुपये का टॉकटाइम यानी 124IUC मिनट मिलते हैं। इस प्लान में 1GB डेटा मिलेगा। 50 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर में 39.37 रुपये का टॉक टाइम यानी 656 IUC मिनट मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 5GB कॉम्प्लीमेंट्री डेटा भी मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
