देश की टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान देने की होड़ में लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: देश की टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान देने की होड़ में लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कम कीमत में बेस्ट प्लान ऑफर करने में लगी हैं। इंटरेंट की जरुरतों के बीच यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की भी मांग बढ़ी है। Vi ने लॉन्च किए 4 धांसू प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3GB डेटा

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की समस्या के छुटकारा मिल जाता है। तो अगर आप भी रोज-रोज रिचार्ज के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते तो आप 84 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज करवा सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के साथ 84 दिन की वैलिडिटी भी मिलती है। ऐसे में आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी डेटा प्लान चुन सकते हैं।
जियो के 84 दिनों वाले प्लान
सबसे पहले हम बात करेंगे जियो की, जियो की 599 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में डेली 2जीबी डेटा दिया जाएगा। जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, अदर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं जियो का दूसरा प्लान 777 रुपये का है। जिसमें रोज 1.5जीबी + 5जीबी डेटा मिलेगा। लेकिन बाकी सभी सुविधाएं आपको 599 रुपए वाले प्लान की ही मिलेंगी। इसके अलावा 555 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें आपको डेली 1.5जीबी डेटा मिलता है और 999 रुपये वाले प्लान में रोज 3जीबी मिलता है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि अन्य सुविधाएं एक जैसी हैं।
एयरटेल के लंबी वैलिडिटी प्लान
अगर आप एयरटेल का प्लान खरीदना चाहते हैं तो 698 रुपये वाले प्लान में आपको डेली 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री हेलो ट्यून, रोज 100 एसएमएस और कई सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं कंपनी के 598 रुपये के प्लान में रोज 1जीबी डेटा और बाकी सुविधाएं एक जैसी हैं। वहीं आपको 379 रुपये का प्लान भी मिल जाएगा। इस प्लान में कुल डेटा 6जीबी डेटा और 900 एसएमएस मिलते हैं।
वीआई के 84 दिनों वाले प्लान
कंपनी का एक प्लान 699 रुपये वाला प्लान है जिसमें आपको रोज 4जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और कई दूसरे बेनिफिट भी मिलेंगे। वहीं वोडाफोन का 599 रुपये वाला प्लान भी है जिसमें रोज 1.5जीबी डेटा दिया जाता है। 795 रुपये वाले प्लान में डेली 2जीबी डेटा मिलता है सभी प्लान में बाकी सुविधाएं एक जैसी है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications