Jhunjhunwala Portfolio Stock: एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने शेयर में खरीदारी की सलाह दी। एस्कॉर्ट्स कुबोटा फार्म एंड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना बढ़ा है।
यह शेयर लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में परफॉर्मेंस शानदार रही है। यह शेयर झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का हिस्सा है।

1 वर्ष में देगा 30 फीसदी रिटर्न
ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर बाय रेटिंग दी है। 12 महीने के नजरिए प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4 हजार रु रखा है। शेयर 3 नवंबर को 3,077 रु पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा रेट से शेयर में आगे लगभग 30 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिल सकता है। 5 साल में इस शेयर का रिटर्न 350 प्रतिशत से ज्यादा से रिटर्न मिल चुका है।
ब्रोकरेज ने कहा कि चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा (एबिटडा) सालाना आधार पर 72 फीसदी उछलकर 263 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज का मानना है कि आगामी 5 वर्ष में एस्कॉर्ट्स कुबोटा इंडस्ट्री की रफ्तार से डबल ग्रोथ हासिल कर सकती है।
कैसे रहे कंपनी के क्यू2 नतीजे
चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेट नेट प्रॉफिट दो गुना से अधिक बढ़कर 223 करोड़ रु हो गया। कंपनी को कंस्ट्रक्शन और रेलवे इक्विपमेंट सेगमेंट्स में जबरदस्त सेल्स से शानदार मुनाफा हुआ है। कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 99 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था।
कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 2 हजार 154 करोड़ रु हो गई है, जो कि वर्ष पहले 1 हजार 969 करोड़ रु था। तिमाही के दौरान कंपनी की ट्रैक्टर सेल्स 22 हजार 24 यूनिट रही। जो एक वर्ष पहले सितंबर तिमाही में 23 हजार 703 यूनिट थी।
झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में एस्कॉर्ट्स कुबोटा शामिल है। मार्केट के दिग्गज निवेशक रहे राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। उनके गुजर जाने के बाद उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है।
दूसरी तिमाही के दौरान रेखा झुनझुनवाला की एस्कॉर्ट्स कुबोटा में 1.6 फीसदी हिस्सेदारी है। इसकी वैल्यू लगभग 550.8 करोड़ रु है। फिलहाल रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में 25 शेयर हैं, जिनकी नेटवर्थ लगभग 35 हजार 237.7 करोड़ रु से अधिक है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Amazon कर्मचारी का ऑफिस लौटने से इंकार, छोड़ दिए करोड़ों के शेयर
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
