Amazon के एक कर्मचारी जिसने कंपनी के साथ करीब 4 साल तक रिमोट रोल में कार्य किया। उसने अमेरिका में कार्यालय में लौटने के लिए कहे जाने के बाद नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उन्हें ऐसा करने पर करीब 2 लाख डॉलर यानी लगभग 1.7 करोड़ रु के कंपनी स्टॉक छोड़ने पड़े, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, बिजनेस इनसाइडर से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कंपनी के रिटर्न टू ऑफिस मैंडेट के वजह से उन्हें दफ्तर वाले शहर में शिफ्ट होना पड़ेगा।

उन्होंने प्रकाशन को बताया कि मैंने अमेजन में अपने कार्य का आनंद लिया। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में साढ़े तीन वर्ष से ज्यादा वक्त वक्त, मैं उस काम को लेकर उत्साहित था। यदि यह उनकी रिटर्न टू ऑफिस पॉलिसी पर उनकी सख्ती नहीं होती, मैं अभी भी वह कार्य कर रहा होता।
बिजनेस इनसाइडर की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह कंपनी के साथ अप्रैल 2020 से कार्य कर थे, उन्होंने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि मैं न्यूयॉर्क में रहता हूं। हाल ही में मैंने और मेरी पत्नी ने संपत्ति खरीदी है। इसी वजह से मेरे दफ्तर वाले शहर में जाने और सेटल होने की कोई संभावना नहीं थी।
हालांकि, ऐसे में अब कंपनी उन्हें ऑफिस आने के लिए बोलने लगी। उन्होंने पहले तो ऑफिस आने की असमर्थता जाहिर की। उन्होंने बात नहीं बनने पर कंपनी को बताया कि अगर वो ऑफिस वाले शहर में शिफ्ट होता है तो फिर इसके लिए उसको 1 लाख 50 हजार डॉलर तक खर्च आ सकता है।
उन्होंने ऐसे में कंपनी से रिलोकेशन पैकेज की डिमांड की। जब उनको कंपनी से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद वे अब किसी और कंपनी के साथ कार्य कर रहे है। उन्हें कंपनी में मिनिमम 3 दिन ऑफिस आने के लिए कहा जा रहा था। नई कंपनी में उसे घर से काम करने की सुविधा मिली हुई है। सैलरी भी करीब पुरानी मिल रही है। हालांकि इस्तीफे के वजह से कर्मचारी को अमेजन के स्टॉक ऑप्शन के फायदे से हाथ धोना पड़ गया।
यह भी पड़ें: Gold Investment: इस दिवाली Gold में निवेश कर कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
