नयी दिल्ली। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस अगले हफ्ते भारत आने वाले हैं। जेफ बेजोस अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन के संस्थापक हैं, जिसका भारत में अच्छा खासा आधार है। बेजोस भारत एक कंपनी इवेंट में आ रहे हैं, मगर उससे पहले ही देश में हजारों छोटे-बड़े व्यापारी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। बेजोस सरकारी अधिकारियों के साथ भी बैठकें कर सकते हैं। बेजोस राजधानी नई दिल्ली में एक अमेज़न कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसका उद्देश्य छोटे और मध्यम साइज के उद्यमों से जुड़ना है। वे प्रधानमंत्री और अन्य सरकारी अधिकारियों मिल सकते हैं, जिनमें ई-कॉमर्स कारोबार से संबंधित बातचीत हो सकती है। हालांकि अभी तक बेजोस की यात्रा की डिटेल, उनकी आने की तिथि और उनके ठहरने की अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बेजोस की यात्रा के मामले में अमेजन ने कोई घोषणा नहीं की है। इधर पीएम ऑफिस से भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

क्यों है विरोध की तैयारी
कंफेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी सीएआईटी एक समूह जो लगभग 7 करोड़ ईंट और मोर्टार खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश में बेजोस की यात्रा के दौरान करीब 300 शहरों में विरोध प्रदर्शन करेगा। दरअसल सीएआईटी 2015 से ही ऑनलाइन रिटेलर्स अमेज़न और वॉलमार्ट द्वारा नियंत्रित फ्लिपकार्ट का विरोध कर रहा है। सीएआईटी उन पर भारी छूट देने का आरोप लगाते हुए भारत के विदेशी निवेश नियमों की धज्जियां उड़ाने की बात कहता है। हालांकि इन दोनों कंपनियों ने इन आरोपों को नकारा है। अमेज़न ने कहा था कि उसका प्लेटफॉर्म हजारों छोटे विक्रेताओं, कारीगरों, बुनकरों और महिला उद्यमियों को व्यावसायिक अवसर प्रदान करता है। लेकिन सीएआईटी इससे आश्वस्त नहीं।
1 लाख ट्रेडर्स कर सकते हैं विरोध
सीएआईटी के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि हम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों में जेफ बेजोस के खिलाफ शांतिपूर्ण रैलियों का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। हम विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 100,000 व्यापारियों को जुटाने की उम्मीद करते हैं। भारत अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं अमेजन और वॉलमार्ट के लिए अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख बाजार है। उनके प्लेटफार्मों पर भारी छूट भारतीयों को किराने के सामान से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक सब कुछ ऑनलाइन खरीदने के लिए आकर्षित करती है।
यह भी पढ़ें - बिल गेट्स : दुनिया में सभी को दे दें 700-700 रु, तो भी बचेंगे लाखों करोड़
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications