नयी दिल्ली। बिल गेट्स इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बिल गेट्स की वर्तमान संपत्ति लगभग 112 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.84 लाख करोड़ रुपये है। इस लिहाज से अगर बिल गेट्स पूरी दुनिया के हर व्यक्ति को 700 रुपये बांटे तो तब भी उनके पास करीब 39 बिलियन डॉलर यानी लगभग 2.73 लाख करोड़ रुपये बाकी रह जायेंगे। ध्यान दें कि डॉलर और रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 70 रुपये लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिल गेट्स 31 साल की उम्र में इतिहास के सबसे कम उम्र के अरबपति बने थे। उनका यह रिकॉर्ड 2008 तक बाकी रहा। 2008 में 23 वर्ष की आयु में अरबपति बन कर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने गेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। गेट्स अपने पसंदीदा पेड़ की देखभाल करने ले लेकर लक्जरी कारों तक सब पर अपनी संपत्ति खर्च करते हैं, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करना रहता है।

कितनी बढ़ी 2019 में संपत्ति
आज 112 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक बिल गेट्स ने 17 साल की उम्र में 4,200 डॉलर में अपने ही प्राइवेट स्कूल को अपना पहला कम्प्यूटर प्रोग्राम बेचा था। यह कम्प्यूटर प्रोग्राम एक टाइमटेबलिंग सिस्टम था। इसके बाद उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी। 2019 की बात करें तो इस साल उनकी संपत्ति में करीब 21.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बिल गेट्स ने अपने बचपन के दोस्त पॉल एलेन के साथ मिल कर 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। माइक्रोसॉफ्ट ने 1980 में आईबीएम का पहला पर्सनल कंप्यूटर के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप किये थे।
ये हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
बिल गेट्स के बाद 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमेजन के जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं। वहीं फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे (102 अरब डॉलर), वॉरेन बफेट चौथे (88.7 अरब डॉलर) और मार्क जुकरबर्ग पांचवे (77.3 अरब डॉलर) नंबर पर हैं। इस सूची में अमेंसियो ओर्टेगा, लेरी पेज, सर्गी ब्रिन, चार्ल्स कॉश और जूलिया फ्लेशर के नाम शामिल हैं। वहीं भारत के मुकेश अंबानी 61.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें पायदान पर हैं।
यह भी पढ़ें - RIL : 5 सालों में निवेशकों की बढ़ाई 5.6 लाख करोड़ रुपये दौलत
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications