नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों का बुरा हाल हो चुका है। लगातार होती बिकवाली से दुनिया भर के शेयर बाजार बेदम होते जा रहे हैं। मगर ऐसे समय में भी गोल्ड को लोग सुरक्षित निवेश उपकरण के रूप में नहीं देख रहे हैं। अब तक होता ये रहा है कि वैश्विक स्तर पर जब भी किसी वजह से शेयर बाजारों में भूचाल आता है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकाल कर गोल्ड में निवेश करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि गोल्ड को सुरक्षित निवेश उपकरण माना जाता है। मगर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। वैश्विक बाजारों की बात करें तो मंगलवार सुबह तक सोने का हाजिर भाव 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 1502.15 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि 5 दिन पहले तक इसका रेट 1700 डॉलर के आस-पास था।
भारत में क्या है सोने का रेट
45000 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद सोने का रेट मंगलवार तक 40000 रुपये के नीचे आ गया। पिछले 5 सत्रों में सोने की कीमतों में प्रति 1 ग्राम करीब 5000 रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है। सोने की कीमतों में आ रही इस तेज गिरावट से साफ पता चलता है कि मार्जिन कॉल को कवर करने के लिए निवेशक गोल्ड में खूब बिकवाली कर रहे हैं। इसके अलावा रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा बिकवाली में हुए नुकसान को कवर करने के लिए निवेशक ऐसी संपत्तियों को भी बेच रहे हैं जिन्हें सुरक्षित आश्रय माना जाता है। इनमें गोल्ड और बांड भी शामिल हैं।
किस संपत्ति में है तेजी
पूंजी बाजार में जैसा माहौल बना हुआ है उसके चलते प्लेटिनम जैसी अन्य कीमती धातुओं में भी भारी गिरावट आयी है। प्लेटिनम की कीमतें 10 फीसदी से अधिक टूट चुकी हैं। कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए अधिकांश संपत्तियों पर कोई राहत नहीं होने के बावजूद केवल जापानी युआन और डॉलर इंडेक्स में बढ़त देखी गयी है। कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते हर तरह के बाजारों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
कहां तक जा सकती हैं सोने की कीमतें
हालांकि जानकार मानते हैं कि एक बार मौजूदा स्थिति के सामान्य होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के दाम 1850 डॉलर प्रति औंस तक फिर से चढ़ सकत हैं। यानी इसका मतलब है कि आने वाले समय स्थिति बेहतर हो तो निवेशकों का रुख फिर से गोल्ड की तरफ से जा सकता है। इसलिए वर्तमान गिरावट में निवेशक अपने वित्तीय पोर्टफोलियो का 20 फीसदी तक गोल्ड में निवेश कर सकते हैं और आने वाले समय में जोरदार मुनाफा कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Gold : मोटी कमाई के मामले में FD और शेयर को छोड़ा पीछे, जानिए 1 साल का रिटर्न
More From GoodReturns

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications