नयी दिल्ली। कहीं भी निवेश करके अपना पैसा बेहद कम समय में दोगुना-तिगुना करना कौन नहीं चाहेगा। मगर ऐसे सुनहरे अवसर आपको हर जगह नहीं मिलेंगे। निवेश के लिए एफडी, म्यूचुअल फंड, बचत योजनाएँ और डिबेंचर के अलावा आपके पास सीधे शेयर बाजार में पैसा लगाने का भी विकल्प है। मगर शेयर बाजार में निवेश के लिए आपके पास लिस्टेड कंपनियों की जानकारी होना जरूरी है। जानकारी न होने की वजह से ही अकसर शेयर बाजार को जोखिम भरा निवेश विकल्प माना जाता है। पर कुछ ऐसे शेयर होते हैं जो आपको न सिर्फ जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं बल्कि कुछ ही समय में आपकी निवेश राशि को कई गुना कर सकते हैं। ऐसा ही एक शेयर है इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन या आईआरसीटीसी, जिसने 4 महीनों से भी कम समय में निवेशको का पैसा तिगुना कर दिया है।

कैसे हुआ 32,000 रु का 1 लाख रु
बता दें कि आईआरसीटीसी 30 सितंबर को अपना आईपीओ लायी, जो 3 अक्टूबर तक खुला रहा था। कोई भी कंपनी जो स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होना चाहती है उसे पहले आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर लाना होता है। आईपीओ में आईआरसीटीसी ने शेयरों के लिए 315 से 320 रुपये का भाव तय किया। इसके बाद आईआरसीटीसी का शेयर 14 अक्टूबर को 644 रुपये के भाव लिस्ट हुआ। यानी कंपनी ने अपने निवेशकों का पैसा लिस्ट होने में ही दोगुना कर दिया। आज यानी 16 जनवरी को कंपनी का शेयर पहली बार 1000 रुपये तक पहुँचा। इस लिहाज से जिन निवेशकों ने आईआरसीटीसी के आईपीओ में 320 रुपये के भाव पर कुल 32,000 रुपये के 100 शेयर लिये आज उनकी निवेश राशि तीन गुना से अधिक 1 लाख रुपये से अधिक हो गयी है।
अभी भी निवेश का मौका
जानकार मानते हैं कि इस शेयर में अभी भी निवेश का मौका है, क्योंकि यह अभी और ऊपर जा सकता है। आज पहली बार आईआरसीटीसी का शेयर 1000 रुपये के पार पहुँचा। बीएसई में 985.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज आईआरसीटीसी का शेयर हल्की बढ़त के साथ 991.00 रुपये पर खुला। कारोबार के आखरी आधे घंटे में इसमें तेज बढ़ोतरी हुई, जिससे इसने 1000 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। आखिर में आईआरसीटीसी का शेयर 17.80 रुपये या 1.81 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1003.3 रुपये पर बंद हुआ। आईआरसीटीसी राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली इंडियन रेल की सब्सिडरी है।
यह भी पढ़ें - 7 बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम, एक साल में दिया 20 फीसदी तक रिटर्न
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
