भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश में लगी रहती है। महामारी के दौरान ही रेलवे ने यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठाए।
नई दिल्ली, फरवरी 22। भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश में लगी रहती है। महामारी के दौरान ही रेलवे ने यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठाए। तो अगर आप भी अक्सर रेल से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है।

भारतीय रेलवे की कैटरिंग और टिकटिंग इकाई (आईआरसीटीसी) ने अपने यूजर्स के लिए एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसे एनपीसीआई और बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। इस कार्ड के जरिए ना सिर्फ सस्ती टिकट मिलेगी बल्कि और भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। जी हां इस कार्ड से यात्रियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे। बदल गया IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग का ये नियम, जान लें फायदे में रहेंगे
रोजाना 6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रेलवे टिकट बुक
बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हर दिन 6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रेलवे टिकट बुक करते हैं। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी बीओबी रुपे कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड से खासकर उन यात्रियों को फायदा होगा जो भारतीय रेलवे में लगातार ट्रैवल करते रहते हैं। इसे विशेष तौर पर ऐसे ही यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। आपको बता दें कि बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है।
फ्यूल लेने पर भी मिलेगा फायदा
वैसे तो यह कार्ड रेल यात्रियों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है लेकिन इस कार्ड के यूजर्स को ग्रॉसरी से फ्यूल तक की स्पेडिंग पर कई तरह के फायदे मिलेंगे। - इस कार्ड का उपयोग जेसीबी नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेशनल मर्चेंट्स और एटीएम में लेनदेन करने के लिए भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं कार्डहोल्डर्स पार्टनर रेलवे लाउंज में हर साल चार कॉम्प्लीमेंट्री विजिट भी कर सकेंगे। इसके ज़रिए भारत में ग्राहकों को सभी पेट्रोल पंपों पर एक फीसदी ईंधन सरचार्ज का छूट भी मिलेगा।
रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलेगी
आईआरसीटीसी बीओबी रुपे क्रेडिट कार्ड के कार्डहोल्डर्स आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से 1AC, 2AC, 3AC, CC, या EC क्लास का टिकट बुक करते समय हर 100 रुपये की स्पेंडिंग पर 40 रिवार्ड प्वाइंट्स तक हासिल कर पाएंगे। यह कार्ड सभी ट्रेन टिकट बुकिंग पर एक फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क छूट भी ऑफर करता है। इसके अलावा, कार्ड जारी होने के 45 दिनों के भीतर 1,000 रुपये या उससे अधिक की सिंगल खरीदारी करने वालों को 1,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा। इस कार्ड के इस्तेमाल पर किराना और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर चार रिवॉर्ड पॉइंट और अन्य कैटेगरी पर दो रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा। इसके साथ ही कार्डहोल्डर्स को देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर 1 फीसदी का फ्यूल सरचार्ज छूट मिलेगा। बता दें कि कार्डहोल्डर्स अपने लॉयलिटी नंबर (क्रेडिट कार्ड पर प्रिंटेड) को अपने आईआरसीटीसी लॉग-इन आईडी से लिंक करके आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रिडीम कर पाएंगे
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
