अगर आप हाल फिलहाल रेल यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। जी हां यात्रिगण आइआरसीटीसी का ये नया नियम जानना बहुत जरूरी वरना सीट नहीं मिलेगी।
नई दिल्ली, फरवरी 14। अगर आप हाल फिलहाल रेल यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। जी हां यात्रिगण आइआरसीटीसी का ये नया नियम जानना बहुत जरूरी वरना सीट नहीं मिलेगी। ट्रेन से यात्रा करते हैं और ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेते हैं, तो पहले इस खबर को जरूर पढ़ें। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। रेलयात्रियों को अब मोबाइल और ई-मेल वेरिफिकेशन करना होगा। उसके बाद ही आपको टिकट मिलेगा। Aadhaar को IRCTC अकाउंट से ऐसे करें लिंक, काफी आसान है तरीका

जान लें नया नियम
संक्रमण के कारण लंबे समय से टिकट की बुकिंग नहीं कराने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नए नियम बनाए हैं। ऐसे लोगों को आईआरसीटीसी पोर्टल से टिकट खरीदने के लिए पहले अपना मोबाइल नंबर और ईमेल वैरिफाई करना होगा। उसके बाद ही आपको टिकट मिलेगा। हालांकि जिन यात्रियों ने नियमित टिकट बुक कराया है उन्हें इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
जानिए कैसे करें वैरिफिकेशन
जब आप आईआरसीटीसी पोर्टल पर लॉग इन करते हैं, तो वैरिफिकेशन विंडो खुलती है। उस पर पहले से रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब बाईं ओर एडिटिंग और दाईं ओर वेरिफिकेशन का विकल्प है। वेरिफिकेशन का विकल्प चुनने पर आपके नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। ओटीपी डालने के बाद आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाता है। इसी तरह ईमेल के लिए भी वेरिफिकेशन करना होगा। यह ईमेल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापित होता है।
इस वजह से बने नए नियम
महामारी का कहर थमते ही ट्रेनों ने ट्रैक पर दौड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में टिकटों की बिक्री भी बढ़ गई है। आईआरसीटीसी के दिल्ली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण की पहली और दूसरी लहर और उससे पहले जो खाते पोर्टल पर निष्क्रिय थे, उसे सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल वैरिफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आईआरसीटीसी पर नया अकाउंट बनाने का तरीका
- सबसे पहले तो आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाना है।
- उसके बाद आपको जरूरी जानकारी दर्ज करके आईआरसीटीसी रजिस्ट्रेशन के लिए एक नया अकाउंट बनाएं।
- आईआरसीटीसी के साइन अप लिंक ऑन द लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको आईआरसीटीसी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- फिर आपको यूजरनेम पर दर्ज करना होगा। यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के अंदर ही होना चाहिए।
- अब आपको सिक्योरिटी को लेकर पूछे गए सवालों का चयन करना होगा और उनका जवाब देना होगा।
- अब अपना नाम, लिंग, वैवाहिक स्थिति, व्यवसाय और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपने लॉगइन पासवर्ड के तौर पर वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- पिन कोड समेत अपना पूरा एड्रेस दर्ज करें।
- अब इमेज में दिया गया टेक्स्ट दर्ज करें और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
- अपने रजिस्टर्ड नंबर या ईमेल आईडी पर प्राप्त हुए कोड को दर्ज करके अकाउंट को वेरीफाई करें। अब आप सबमिट पर क्लिक करें।
मोबाइल फोन से वेबसाइट या ऐप पर रेलवे रिजर्व टिकट ऐसे करें बुक
- अपने आईआरसीटीसी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ irctc.co.in/mobile पर लॉगइन करें या फिर आईआरसीटीसी ऐप को डाउनलोड करें।
- ट्रेन टिकटिंग ऑप्शन के तहत प्लेन माय जर्नी पर क्लिक करें।
- उसके बाद यात्रा की तारीख और ट्रेन का चयन करें और बुकिंग कंटीन्यू करें।
- अब आप मौजूदा पैसेंजर लिस्ट का इस्तेमाल करें और पैसेंजर को एड करें।
- अब बुकिंग को कंफर्म करें और क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई/पेटीएम के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
- अब बुकिंग के बाद पैसेंजर को पीएनआर, ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और क्लास समेत टिकट की पूरी जानकारी के साथ एक रिजर्वेशन मैसेज मिलेगा। यात्रा के दौरान उनके मोबाइल पर कंफर्म टिकट का रिजर्वेशन मैसेज दिखाना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications