नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज तर्रार फास्ट बॉलर पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। कमिंस को कोलकाता में चल रहे IPL Auction में खिलाड़ियों की बोली के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स या केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमिंस के अलावा इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान ऑयन मोर्गन और ऑस्ट्रेलिया के ही सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के शुरुआती बड़े नाम रहे, जिन्हें ऊँची कीमतों पर खरीदा गया। इन स्टार खिलाड़ियों को केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या आरसीबी ने खरीद लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऑल-राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। मैक्सवेल के लिए पंजाब के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगायी, मगर अंत में यह बाजी और मैक्सवेल दोनों ही पंजाब के हाथ में आये।

नंबर 1 टेस्ट बॉलर हैं कमिंस
पैट कमिंस इस समय आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बॉलर हैं। कमिंस टेस्ट ऑल-राउंडर रैंकिंग में भी टॉप 10 में हैं। टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम में कई अच्छी पारियां खेलने वाले कमिंस टेस्ट की ऑल-राउंडर सूची में इस समय सातवें नंबर पर हैं। उनका प्रदर्शन सीमित ओवर में शानदार रहा है। वन-डे बॉलिंग रैकिंग में वे इस समय पाँचवे नंबर पर हैं। उनके इसी प्रदर्शन के चलते उनकी अहमियत काफी बढ़ गयी और उन्हें इतने ऊँचे भाव पर खरीदा गया। आईपीएल में कमिंस ने अभी तक खेले 16 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं।
कमिंस ने तोड़ा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड
पैट कमिंस ने सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनने के लिए इंग्लैंड के ऑल-राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2017 की आईपीएल नीलामी में स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैसे आज कमिंस के लिए केकेआर से पहले दिल्ली और बैंगलोर में टक्कर चल रही थी, मगर ऐन वक्त पर केकेआर ने आकर उनके लिए बड़ा दांव चल दिया। पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें - तो भारत के इस शहर में मिलती है सबसे अधिक सैलेरी, जाना चाहेंगे यहाँ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
