नयी दिल्ली। डब्ल्यूएचओ ने आधिकारिक तौर पर कोरोनवायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इससे विश्व स्तर पर सफर पर पाबंदी की स्थिति पैदा हो गयी है। साथ ही वित्तीय और कमोडिटी बाजारों को भी झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ओवल ऑफिस में बहुप्रतीक्षित भाषण निवेशकों की चिंताओं को दूर नहीं कर सका। गुरुवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर में 4 प्रतिशत की गिरावट आयी। वहीं रुख भारतीय शेयर बाजार का करें तो गुरुवार का दिन इसके लिए इतिहास का सबसे खराब दिन रहा। सेंसेक्स ने 2700 अंकों तक की डुबकी लगायी। वहीं निफ्टी भी 760 से अधिक अंकों तक गिरा। इससे निवेशकों की संपत्ति में 10.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी है।

कैसी रही है शेयर बाजार की चाल
बता दें कि 20 जनवरी को सेंसेक्स 42,273 अंकों के उच्चतम स्तर तक चढ़ा था। मगर 2 महीनों से भी कम समय में ये 33,283 रुपये पर आ गया। यानी सेंसेक्स में 9000 अंकों या करीब 21 फीसदी की भारी भरकम गिरावट आयी है। वहीं आज निफ्टी 7.1 फीसदी तक नीचे आया है, जो अक्टूबर 2012 के बाद इसमें आयी सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक निफ्टी भी 7.50 फीसदी तक गिरा है। बुरी चीज ये है कि निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से 20 फीसदी नीचे गिर कर मंदड़ियों के बाजार (Bear Market) में आ गया है। जब बाजार शिखर से 20 फीसदी से अधिक गिरता है तो इसे मंदड़ियों का बाजार (Bear Market) माना जाता है।
किन शेयरों पर है सबसे बुरा असर
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोनावायरस के कारण एयरलाइन कंपनियों के शेयर सबसे अधिक नीचे गिरे हैं। क्योंकि कोरोनावायरस के महामारी घोषित होने से लोग सफर करने से बचेंगे, जिससे इन कंपनियों की इनकम घटेगी। इंटरग्लोब एविएशन में 10 फीसदी और स्पाइसजेट में 18.80 फीसदी की गिरावट आयी है।
सेंसेक्स की टॉप 10 गिरावट
-9 मार्च 2020 को सेंसेक्स 1941.67 अंक गिरकर बंद हुआ
-24 अगस्त 2015 को सेंसेक्स 1624.51 अंक गिरकर बंद हुआ
-28 फरवरी 2020 को सेंसेक्स 1448.37 अंक गिरकर बंद हुआ
-21 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 1408.35 अंक गिरकर बंद हुआ
-24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स 1070.63 अंक गिरकर बंद हुआ
-1 फरवरी 2020 को सेंसेक्स 987.96 अंक गिरकर बंद हुआ
-17 मार्च 2008 को सेंसेक्स 951.03 अंक गिरकर बंद हुआ
-3 मार्च 2008 को सेंसेक्स 900.84 अंक गिरकर बंद हुआ
-6 मार्च 2020 को सेंसेक्स 893.99 अंक गिरकर बंद हुआ
-22 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 875.41 अंक गिरकर बंद हुआ
यह भी पढ़ें - शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, ये हैं 5 बड़े कारण
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
