वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में आईटी कंपनी इंफोसिस का मुनाफा तिमाही आधार पर 11 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 4457 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में आईटी कंपनी इंफोसिस का मुनाफा तिमाही आधार पर 11 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 4457 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4019 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, सालाना आधार पर भी इंफोसिस का मुनाफा करीब 24 फीसदी बढ़ा है। बता दें एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 3609 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं इस दौरान कंपन ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में बढ़ोत्तरी कर 10-10.5 फीसदी कर दिया है। एक्सिस बैंक के 15 हजार कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, जानिए क्या है वजह ये भी पढ़ें

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2020 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 9-10 फीसदी कर दिया है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 9-10 फीसदी रखा था, जबकि जून तिमाही में यह 8.5-10 फीसदी रखा गया था। इंफोसिस ने EBIT ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस रेंज 21-23 फीसदी बरकरार रखा है।
सालाना आधार पर भी ग्रोथ
वहीं रुपये के टर्म में रेवेन्यू तिमाही आधार पर करीब 2 फीसदी बढ़कर 230932 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि सितंबर तिमाही में यह 22629 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर भी इसमें ग्रोथ रही है। एक साल पहले की समान अवधि इंफोसिस का रेवेन्यू 21,400 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही के लिए इंफोसिस का आपरेटिंग मार्जिन 21.90 फीसदी रहा है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 22.60 फीसदी था। आपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर 5064 करोड़ हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 4830 करोड़ रुपये था।
दिसंबर तिमाही में कंपनी ने कुल 84 नए क्लाइंट जोड़े
सालाना आधार पर इंफोसिस का डिजिटल ग्रोथ 40.8 फीसदी रहा है। कांस्टेंट करंसी ग्रोथ सालाना आधार पर 9.5 फीसदी रहा है। जबकि तिमाही आधार पर 1 फीसदी रहा. इस दौरान कंपनी को 180 करोड़ डॉलर के नए आर्डर मिले। जानकारी दें कंपनी ने दिसंबर तिमाही में कुल 84 नए क्लाइंट जोड़े। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 96 और एक साल पहले की समान तिमाही में 101 नए क्लाइंट जोड़े थे। कंपनी के एक्टिव क्लाइंट दिसंबर तिमाही में बढ़कर 1384 हो गए हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications