एक्सिस बैंक के कर्मचारियों में इस्तीफा देने की होड़ लगी है। बीते कुछ महीनों में प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के 15 हजार कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है।
नई दिल्ली: एक्सिस बैंक के कर्मचारियों में इस्तीफा देने की होड़ लगी है। बीते कुछ महीनों में प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के 15 हजार कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है। बैंक का मैनेजमेंट के बदलने से कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतें आ रही थी। इसलिए मिड लेवल के एग्जीक्यूटिव ने बैंक की नौकरी छोड़ी है। नया मैनेजमेंट, बैंक की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए ब्रांच के ऑपरेशन में बदलाव कर रहा हैं। आपको बता दें कि शिखा शर्मा के एमडी और सीईओ का पद छोड़ने के बाद 1 जनवरी 2019 से एक्सिस बैंक ने अमिताभ चौधरी को नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया। जानकारी दें उनका कार्यकाल तीन साल का है। वहीं अमिताभ चौधरी 2010 से एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ और एमडी भी रहे हैं।

वित्त वर्ष में कुल 28 हजार लोगों को नौकरी पर रखा बैंक ने
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीने में कई वरिष्ठ लोगों ने बैंक का साथ छोड़ा है। इसके पीछे बैंक में हो रहे नए जमाने के बदलावों को बताया जा रहा है। बैंक का कहना है कि बैंक तेजी से नए लोगों को भर्ती कर रहा है। दरअसल बैंक के ऑपरेशंस में बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, बैंक के कर्मचारी के मुताबिक नए बदलावों के बाद कई लोगों को उनके रोल को लेकर चिंताएं थी। वो नए बदलाव में असहज महसूस कर रहे थे। एक्सिस बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में कुल 28 हजार लोगों को नौकरी पर रखा है। इसके साथ ही, जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ने 4 हजार कर्मचारियों को नौकरी देने की योजना बनाई है।
रेगुलेटरी मंजूरी के बाद इंश्योरेंस में कदम रखेगा बैंक
बैंक के एमडी सीईओ अमिताभ चौधरी का कहना है कि रेगुलेटरी मंजूरी के बाद इंश्योरेंस में कदम रखेंगे। एक्सिस बैंक इंश्योरेंस का बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर है। इंश्योरेंस में ग्रोथ अच्छी है। वहीं रेगुलेटरी मंजूरी मिलने पर इंश्योरेंस में कदम रखेंगे। आरबीआई ने रेगुलेटरी बदलाव किए हैं। बैंकों को इंश्योरेंस में ज्यादा हिस्सेदारी की मंजूरी नहीं है। इसके लिए नई इंश्योरेंस कंपनी नहीं बनाएंगे बल्की किसी ट्रांजैक्शन की उम्मीद है। मौजूदा फ्रेमवर्क के तहत मौके ढूंढ रहे हैं। बैंक की अच्छी इंश्योरेंस कंपनी खरीदने पर नजर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
