Infosys Q2 Results : भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस ने 13 अक्टूबर को 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे पेश कर दिए। इस तिमाही (वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही) में कंपनी ने 6,021 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में दर्ज किए गए 5,421 करोड़ रुपये से 11.1 प्रतिशत अधिक है।
Wipro : दूसरी तिमाही में कमाया 2659 करोड़ रु का मुनाफा, इनकम रही 22,539 करोड़ रु
कितनी रही इनकम
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जो आंकड़े पेश किए हैं, उनके अनुसार इसकी इनकम तिमाही में 36,538 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 29,602 करोड़ रुपये रही थी। यानी इसकी इनकम में 23.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके नतीजे जानकारों के अनुमानों के काफी करीब रहे। जानकारों ने इसके इसकी इनकम में 24 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था।
शेयर बायबैक का ऐलान
कंपनी ने शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है। ये शेयरधारकों को इनाम देने के लिए 9,300 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। कॉन्स्टैंट करेंसी के मामले में इसकी इनकम वर्ष दर वर्ष 18.8 प्रतिशत बढ़ी और तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत बढ़ी। तिमाही के लिए डिजिटल इनकम कुल इनकम का 61.8 प्रतिशत रहा, जो कॉन्स्टैंट करेंसी में सालाना आधार पर 31.2 प्रतिशत की बढ़त है।
लार्ज डील टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू
तिमाही के लिए लार्ज डील टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) 2.7 अरब डॉलर रही, जो पिछली सात तिमाहियों में सबसे अधिक थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 की इनकम के लिए अनुमानित वृद्धि को 14-16 प्रतिशत से बढ़ा कर 15-16 प्रतिशत कर दिया। ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस को भी संशोधित कर 21-22 प्रतिशत कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 21.5 प्रतिशत रहा, जिसमें सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत की गिरावट आई, मगर तिमाही दर तिमाही आधार पर (यानी इसी साल की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले) 1.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
डिविडेंड का भी ऐलान
इंफोसिस के बोर्ड ने 16.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की, जो वित्त वर्ष 2021-22 के अंतरिम लाभांश से 10 प्रतिशत अधिक है। अंतरिम लाभांश की कुल राशि लगभग 6,940 करोड़ रुपये होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
