Wipro Financial Results : प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो लिमिटेड ने 12 अक्टूबर को अपने जुलाई-सितंबर के तिमाही नतीजे पेश किए। कंपनी ने 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 2,659 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। साल दर साल आधार पर इसके मुनाफे में 9.27 प्रतिशत गिरावट आई। एक साल पहले की समान अवधि में इसका मुनाफा 2,930 करोड़ रुपये रहा था।
Maruti लाई दिवाली ऑफर, कारों पर मिल रहा Discount, तगड़ी बचत करने का मौका
कितनी कमाई रही
बेंगलुरु स्थित विप्रो कंपनी की इनकम 22,539.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 19,667.4 करोड़ रुपये रही थी। यानी इसकी इनकम में 14.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। क्रमिक रूप से (तिमाही दर तिमाही आधार पर) इसकी इनकम 4.69 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछली तिमाही में 21,528.6 करोड़ रुपये रही थी। वहीं इसका लाभ पिछली तिमाही के 2563.6 करोड़ रुपये रहा था। यानी इसका प्रोफिट तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.71 प्रतिशत अधिक रहा।
चेक करें बाकी डिटेल
विप्रो ने कहा कि आईटी सेवा सेगमेंट की इनकम 2,79.77 करोड़ डॉलर रही, जो साल दर साल 8.4 प्रतिशत की वृद्धि है। आईटी सेवा सेगमेंट में कॉन्सटेंट करेंसी इनकम में तिमाही आधार पर पर 4.1 प्रतिशत और सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विप्रो की ऑर्डर बुकिंग
तिमाही के दौरान विप्रो की ऑर्डर बुकिंग में सालाना आधार पर 23.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बड़ी डील बुकिंग - यानी 30 मिलियन डॉलर से अधिक या इसके बराबर के ऑर्डर - वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
दिसंबर तिमाही के लिए अपने आउटलुक
विप्रो ने दिसंबर तिमाही के लिए अपने आउटलुक में कहा कि इसे इसके आईटी सेवा कारोबार से इनकम 2,811 मिलियन डॉलर से 2,853 मिलियन डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद है। यह 0.5 प्रतिशत से 2.0 प्रतिशत की तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि होगी। तिमाही के लिए आईटी सर्विसेज का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.1 प्रतिशत रहा, जो कि तिमाही दर तिमाही आधार पर 16 आधार अंकों की वृद्धि है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 10 अक्टूबर को 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही) के वित्तीय नतीजे घोषित किए थे। इसने इस तिमाही में 10,465 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 9,653 करोड़ रुपये से 8.41 फीसदी की बढ़ोतरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
