भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ने आज अपने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 21 फीसदी बढ़कर 4845 करोड़ रुपये रहा है।
नई दिल्ली: भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ने आज अपने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 21 फीसदी बढ़कर 4845 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4019 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, तिमाही आधार पर भी इसमें 14 फीसदी की ग्रोथ रही है। जून तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 4233 करोड़ रुपये रहा था। Infosys के 74 कर्मचारी हुए करोड़पति, CEO की सैलरी में 39% की बढ़ोत्तरी ये भी पढ़ें

जून तिमाही में कंपनी की आय 23,665 करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का रेवेन्यू सालना और तिमाही आधार पर बढ़ा है। सालाना आधार पर रेवेन्यू 8.6 फीसदी बढ़कर 24,570 करोड़ रुपये रहा है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी की आय 22,629 करोड़ रुपये रही थी। वहीं अगर तिमाही आधार पर बात करें तो जून तिमाही से रेवेन्यू 8.6 फीसदी बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी की आय 23,665 करोड़ रुपये रही थी।
दूसरी तिमाही में कंपनी ने 3.15 अरब डॉलर के नए डील किए
इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कांस्टेंट करंसी में रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 2-3 फीसदी तक रिवाइज्ड किया है। यह पहले 0-2 फीसदी था। पूरे साल के ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस भी 21-24 फीसदी के मुकाबले 23-24 फीसदी तक बढ़ाया है। आपरेटिंग मार्जिन 25.4 फीसदी रहा है। डिजिटल कांस्टेंट करंसी ग्रोथ सालाना आधार पर 25.4 फीसदी रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 315 करोड़ डॉलर की नई डील साइन की है। इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख का कहना है कि दूसरी तिमाही का प्रदर्शन ग्राहकों को उनकी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में मदद करने की हमारी क्षमता को साफ तौर पर दिखाता है। इंटेंस क्लाइंट रेलिवेंस के साथ संयुक्त डिजिटल क्षमताओं और क्लाउड क्षमताओं से हमें बाजार में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल रही है।
इन्फोसिस ने सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान
दूसरी तरफ बता दें कि इन्फोसिस ने कहा कि वह 1 जनवरी 2021 मे सैलरी में बढ़ोतरी और प्रमोशन को लागू करेगी। यह सभी लेवल पर लागू किया जाएगा। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि दिसंबर तिमाही यानी तीसरी तिमाही में कंपनी स्पेशल बोनस देगी। इसके अलावा 100 पर्सेंट वेरिएबल पे भी मिलेगा। कंपनी में करीब 2.4 लाख कर्मचारी काम करते हैं। सैलरी हाइक पिछले साल की तरह होगी। 2019 में कंपनी में काम करने वाले 85 फीसदी एंप्लॉयी को औसतन 6 फीसदी का हाइक मिला था। बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने 5500 नए लोगों को हायर किया है जिसमें 3000 के करीब फ्रेशर्स हैं। कंपनी इस साल 16500 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है। अगले साल भी 15000 फ्रेशर्स की हायरिंग की जाएगी।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications