मार्च के महीने में महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है. दूध, मैगी के बाद आज पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर तक महंगे हो गए हैं। इसी कड़ी में आज पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्ली, मार्च 24। मार्च के महीने में महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है. दूध, मैगी के बाद आज पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर तक महंगे हो गए हैं। इसी कड़ी में आज पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को मानों झटके पे झटका लग रहा है। महंगाई की मार : लोगों को लगे ये 6 झटके, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर
टाटा मोटर्स की गाड़ियां हुईं महंगी
वहीं दूसरी तरफ वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने एक बार फिर यात्री वाहनों की कीमतों में को बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ये बात भी बिलकुल सच है कि कंपनी के दाम बढ़ाने से सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। टाटा मोटर्स के इस कदम से लगातार बढ़ रही महंगाई से परेशान आम आदमी की जेब और ढीली होगी।

1 अप्रैल से टाटा बढ़ाएगी कीमतें
टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहन रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बता दें कि यह बढ़ोतरी 2 से 2.5 फीसद की सीमा में होगी और 1 अप्रैल 2022 से अलग-अलग मॉडल तथा वर्जन के आधार पर पूरे रेंज में लागू होगी। स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ अन्य कच्चे माल की उच्च लागत से कमर्शियल वाहन की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने बढ़ी हुई लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को विनिर्माण के विभिन्न स्तरों पर ठीक रखने के लिए काम शुरू किया है। कंपनी इससे पहले इस साल की शुरुआत में कमर्शियल वाहनों की कीमतों में इजाफा कर चुकी है।
इलेक्ट्रिक वाहनों पर कंपनी का फोकस
उधर टाटा मोटर्स अगले पांच वर्षों में ईवी सेगमेंट में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के प्रेसिडेंट ने कहा कि कंपनी, नेक्सॉन जैसी गाड़ियों के साथ नए उभरते ईवी सेगमेंट में सबसे आगे है। उन्होंने ये भी कहा, जहां तक भविष्य का सवाल है, अगले पांच (वर्षों) में हम विद्युतीकरण में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। हम विभिन्न प्रकार की बॉडी स्टाइल, कीमत, ड्राइविंग रेंज विकल्पों के साथ लगभग 10 उत्पादों पर काम करने जा रहे हैं।
लागत खर्च में बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने बढ़ाए दाम
टाटा मोटर्स ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध मिल रही है। इससे वाहनों की लागत बढ़ रही है। इस्पात, एल्युमीनियम एवं अन्य कीमती धातुओं समेत कमोडिटी और अन्य कच्ची सामग्री की कीमतें बढ़ने के कारण उसे अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही है। टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। इसके साथ ही टॉप-3 पैसेंजर व्हीकल कंपनियों में शामिल है। कंपनी ई-वाहन सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही वह एक पॉलिसी फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए सरकार के साथ भी काम कर रही है।
मर्सिडीज की भी कारें होगी महंगी
लग्जरी कार बनाने वाली मर्सिडीज बेंज इंडिया की गाड़ियां अगले महीने 1 अप्रैल, 2022 से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने सभी मॉडल की गाड़ियों के दाम 3 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। कारें 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने कहा, लॉजिस्टिक्स के साथ उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications