एक तरफ पर्व त्योहार शुरु होने वाली है। बस दो दिन बाद होली त्योहार मनाया जाएगा। दूसरी ओर आम आदमी को महंगाई के कारण एक के बाद एक जोर का झटका लग रहा है। एक तो पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही
नई दिल्ली, मार्च 16। एक तरफ पर्व त्योहार शुरु होने वाली है। बस दो दिन बाद होली त्योहार मनाया जाएगा। दूसरी ओर आम आदमी को महंगाई के कारण एक के बाद एक जोर का झटका लग रहा है। एक तो पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है। अब अब रसोई गैस की कीमतें, ईपीएफ पर ब्याज दर में कमी, दूध के दाम में इजाफा, सीएनजी जैसी चीजें झटका देने वाली है। ऐसे में महंगाई की मार से परेशान आम लोगों के लिए मार्च का महीना थोड़ा मुश्किल बना दिया है। होली से पहले ही आम लोगों को 6 बड़े झटके लग चुके हैं। इनमें इन फैसलों का असर आम लोगों की जेब पर देखने को मिल रहा है। चलिए जानते है डिटेल में

CNG : बड़ी राहत, जानिए कितने घटे रेट
1. महंगा हो गया है दूध के दाम
इस महीने की शुरुआत दूध के दाम में इजाफे के साथ हुई थी। अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अमूल-पराग के बाद अब मदर डेयरी का दूध भी महंगा हो गया है। मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें इससे पहले अमूल और पराग मिल्क फूड्स ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इस तरह इस महीने से आम लोगों को दूध खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
2. ईपीएफ पर ब्याज दर में कमी
इस महीने की 12 तारीख को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए पीएफ खाते में जमा रकम पर ब्याज दर को घटाकर 8.1 फीसदी करने का फैसला किया था। इससे ईपीएफओ के 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को झटका लगा। इस फैसले को वित्त मंत्रालय ने अभी मंजूरी नहीं दी है। इससे पिछले वित्त वर्ष में ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स को 8.5 फीसदी का ब्याज दिया था।
3. मैगी हुआ मंहगा, सबसे छोटा पैक अब इतने रुपये में
आप की अपनी मैगी खाने के लिए आज से आपको अधिक जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। दरअसल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और नेस्ले इंडिया ने आज 14 मार्च से मैगी की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। एचयूएल और नेस्ले ने चाय, कॉफी, दूध और नूडल्स जैसे प्रोडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की हैं।
मैगी के लिए देने होंगे 105 रुपये
नेस्ले इंडिया ने मैगी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। नेस्ले इंडिया के मुताबिक, आज से मैगी की कीमतें 9 पर्सेंट से बढ़कर 16 पर्सेंट होगी। यानी 70 ग्राम मैगी के पैकेट की कीमत अब 12 रुपये से बढ़कर 14 रुपये होंगी। वहीं, 140 ग्राम वाले मैगी के पैकेट की कीमत 3 रुपये बढ़ाई गई है। इतना ही नहीं 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपये चुकाने होंगे।
4. इन शहरों में बढ़े सीएनजी के दाम
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में कीमत में एक रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर सहित कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में 50 पैसे से लेकर एक रुपये तक की वृद्धि देखने को मिली. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 57.01 रुपये प्रति किलोग्राम से 50 पैसे बढ़कर 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
यहां भी महंगी हुई सीएनजी
- गुरुग्राम में 65.38 रुपये प्रति किलो से 65.88 रुपये हुई।
- रेवाड़ी में 67.48 रुपये से भाव 67.98 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे
- करनाल और कैथल में 50 पैसे महंगी हुई सीएनजी, 66.18 रुपये प्रति किलो।
- मुजफ्फरनगर जीए में रेट बढ़कर 64.28 रुपये प्रति किलो हुए।
- कानपुर जीए में रेट 67.82 रुपये से बढ़कर 68.82 रुपये प्रति किलो हुआ।
- अजमेर जीए में सीएनजी 67.31 रुपये से बढ़कर 67.81 रुपये प्रति किलो हुए।
5. कॉमर्शियल एलपीजी हुआ महंगा
एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे का ऐलान किया था। कंपनियों ने दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।
6. थोक महंगाई के आंकड़े
सरकार ने सोमवार को फरवरी महीने के थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने होलसेल प्राइस पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 13.11 फीसदी पर पहुंच गई। इससे आम लोगों को झटका लगा है क्योंकि लगातार 11वें महीने होलसेल प्राइस पर आधारित महंगाई बढ़ी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications