बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने होली पर अपने राज्य के लोगों को तोहफा दिया है। सरकार ने सीएनजी की कीमतों में कटौती कर दी है इसका सीधा फायदा ऑटो रिक्शा चालकों को होगा।
नई दिल्ली, मार्च 15। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने होली पर अपने राज्य के लोगों को तोहफा दिया है। सरकार ने सीएनजी की कीमतों में कटौती कर दी है इसका सीधा फायदा ऑटो रिक्शा चालकों को होगा। बता दें महाराष्ट्र सरकार ने बजट में सीएनजी की कीमतों पर वैट में कटौती कर दी है।
सरकार ने घटाया 10.5 फीसदी वैट
बीते शुक्रवार को सीएनजी पर वैट 13.5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। यानी अब राज्य सरकार ने वैट में सीधे 10.5 फीसदी की कटौती की है। ग्राहकों के लिए दाम 5.75 रुपये कम हो गये हैं। पिछले 7 महीने में महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी के दाम में लगभग 20 रुपए का इजाफा कर चुकी है। महानगर गैस लिमिटेड ने जुलाई 2021 में सीएनजी की कमत में 2.58 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है।

झटका : होली से पहले TATA ने अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाईं, चेक करें नई प्राइस
लगातार सीएनजी के दामों में हो रहा था इजाफा
महाराष्ट्र में जुलाई महीने तक सीएनजी की कीमत 50 रुपये प्रति किलो से कम थी। लेकिन, इसके बाद राज्य में लगातार सीएनजी के दामों में इजाफा होता गया और दाम 70 रुपये के करीब पहुंच गये। बीते अक्टूबर में सीएनजी में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद सीएनजी की कीमत 54.57 रुपये प्रति किलो हो गई। अक्टूबर के बाद नवंबर महीने में सीएनजी के दामों में 3.06 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 17 दिसंबर को एक बार फिर मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़े और कीमत 63.50 रुपये प्रति किलो हो गई। बहरहाल, अब सीएनजी की कीमत घटने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
सीएनजी-पीएनजी की कीमत
महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत 63.40 रुपये से बढ़कर 66 रुपये प्रति किलो हो गई थी, जबकि पीएनजी की कीमत 38 रुपये प्रति एससीएम से बढ़कर 39.50 रुपये प्रति एमसीएम हो गई।
दिल्ली में महंगी हुई सीएनजी
देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। राजधानी में सीएनजी की कीमतों में 50 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद की बात करें तो यहां पर 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 58.58 रुपये से बढ़कर 59.58 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
चुनाव के बाद भी पेट्रोल-डीजल पर राहत जारी
रूस और यूक्रेन में पिछले कई दिनों से चल रही जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट्स पर नहीं पड़ा है। जैसी कि आशंका जताई जा रही थी कि यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तेल के दामों में उछाल दर्ज किया जा सकता है, वैसा अब तक नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 95.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं डीजल का रेट 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
