महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को चौतरफा मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है।
नई दिल्ली, अप्रैल 14। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को चौतरफा मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली और आसपास के शहरों में गुरुवार को सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। मार्च के बाद से कुल 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी सीएनजी की कीमतों में हो चुकी है। सीएनजी अब दिल्ली में 71.61 रुपये प्रति किलो की कीमत में रिटेल में बिक रहे है।

Post Office MIS खाते को Savings अकाउंट से ऐसे करें लिंक, फायदे में रहेंगे आप
इस वजह से आईजीएल ने बढ़ाए दाम
दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल प्रमुख रूप से सीएनजी की सप्लाई करती है और इसने अपनी वेबसाइट पर नए बढ़े हुए दामों की सूची जारी कर दी है। दाम बढ़ाने के पीछे कॉस्ट का महंगा होना बताया जा रहा है। दिल्ली के अलावा भी देश के कई राज्यों/शहरों में आईजीएल की ओर से सप्लाई की जाने वाली सीएनजी अब महंगी हो गई है।
अब ये है नया रेट
दिल्ली - 71.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद - 74.17 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली - 78.84 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम - 79.94 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी - 82.07 रुपये प्रति किलो
करनाल और कैथल - 80.27 रुपये प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर - 83.40 रुपये प्रति किलो
अजमेर, पाली और राजसमंद - 81.88 रुपये प्रति किलो
अभी तक 15 रुपये तक बढ़ चुके हैं दाम
इंद्रप्रस्थ गैस लिमटेड (आईजीएल) ने आज से दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। कुल मिलाकर इस साल अकेले सीएनजी की कीमतों में करीब 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।
आज से पीएनजी भी 4.5 रुपए महंगी
महंगाई की मार सीएनजी के साथ-साथ घरेरु रसोई पर भी पड़ी है। गुरुवार से दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने से पहले पीएनजी के दाम में 4.5 रुपए एससीएम का इजाफा हुआ है। जबकि बीते दिन महाराष्ट्र के मुंबई में सीएनजी 5 रुपए प्रति किलो महंगी हुई थी और पीएनजी के दाम में 4.5 रुपए प्रति घन मीटर बढ़ाए गए थे।
इन शहरों में अब इस रेट पर मिलेगी पीएनजी
दिल्ली-एनसीआर -45.86 रुपये प्रति घन मीटर
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद - 45.96 रुपये प्रति घन मीटर
करनाल, रेवाड़ी - 44.67रुपये प्रति घन मीटर
गुरुग्राम -44.06 रुपये प्रति घन मीटर
मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली- 49.47 रुपये प्रति घन मीटर
अजमेर, पाली, राजसमंद- 51.28 रुपये प्रति घन मीटर
कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर- 48.60 रुपये प्रति घन मीटर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
