पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट को अपने सेविंग अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।
नई दिल्ली, अप्रैल 12। पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट को अपने सेविंग अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि 1 अप्रैल से इन पर मिलने वाली ब्याज तभी मिलेगी, जब आपकी स्कीम सेविंग अकाउंट से लिंक होगी।

एक अधिसूचना में डाक विभाग ने कहा कि ब्याज का पैसा सिर्फ खाताधारक के पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम या बैंक अकाउंट में ही जमा किया जाएगा। अब नकद में ब्याज देने की सुविधा बंद कर दी गई है। तो ऐसे में अगर खाताधारक अपने बचत खाते को सीनियर सिटीजन सेविग्स स्कीम, मंथली इनकम स्कीम और टर्म डिपॉजिट अकाउंट से लिंक नहीं करता है तो बकाया ब्याज का भुगतान केवल डाकघर बचत खाते में जमा कर किया जाएगा या चेक के जरिये उसका भुगतान होगा। Post Office : घर बैठे IPPB मोबाइल ऐप से खोलें डिजिटल सेविंग अकाउंट, ये रहा तरीका
डाकघर बचत खाते या बैंक खाते को कैसे करें लिंक
एमआईएस/एससीएसएस/टीडी अकाउंट्स से डाकघर बचत खाते को लिंक करने के लिए डाकघर में खाताधारक को SB-83 फॉर्म जमा करना होगा। इसके अलावा एमआईएस, एससीएसएस, टीडी खाते की पासबुक और डाकघर बचत खाते की पासबुक भी वेरिफिकेशन के लिए साथ ले जानी होगी। अगर बैंक खाता लिंक करना है तो खाताधारक को ECS-1 फॉर्म जमा करना होगा। साथ में एक कैंसिल्ड चेक या फिर बैंक खाता पासबुक के पहले पेज की कॉपी भी देनी होगी।एमआईएस, एससीएसएस, टीडी खाते की पासबुक भी साथ लेकर जाएं। डाक विभाग का यह भी कहना है कि लिंक किया जाने वाला डाकघर बचत खाता या बैंक खाता सिंगल या जॉइंट में हो सकता है।
एमआईएस/एससीएसएस/टीडी खातों से बचत खाता लिंक करने के फायदे
- अगर एमआईएस/एससीएसएस/टीडी खाते से ब्याज को सीधे विदड्रॉ नहीं किया जाता है तो बचत खाते में क्रेडिट ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज हासिल होता है।
- बिना डाकघर जाए विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से ब्याज विदड्रॉ किया जा सकता है।
- विभिन्न विदड्रॉअल फॉर्म नहीं भरने पड़ते।
- एमआईएस/एससीएसएस/टीडी खातों से ब्याज ऑटोमेटिक तरीके से क्रेडिट हो जाता है।
ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव
सरकार ने विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके तहत सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान में 7.6 फीसदी, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 7.4 फीसदी, पीपीएफ में 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। दूसरी ओर, एसबीआई की 5-10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों की तिमाही आधार पर समीक्षा की जाती है।
पोस्ट ऑफिस से पासपोर्ट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1: पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट यानि passportindia.gov.in. पर लॉग इन करें।
स्टेप 2: पहले से यूजर हैं तो आप पुराने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। लेकिन, यदि आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन करने और एक नया खाता बनाना होगा।
स्टेप 3: होम पेज पर, 'New User' टैब के तहत 'Register Now' पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालें, सत्यापन के लिए कैप्चा कोड दर्ज करें और 'रजिस्टर' पर क्लिक करें।
स्टेप 5: रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी के साथ पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करें।
स्टेप 6: लॉगिन के बाद दिए गए विकल्पों में से चुनें और 'ताजा पासपोर्ट/पासपोर्ट पुन: जारी' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 7: आवेदन पत्र में ध्यान से जरूरी डिटेल भरें और सबमिट करने के लिए 'अपलोड ई-फॉर्म' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 8: इसके बाद 'सेव गए/सबमिट किए गए आवेदन देखें' स्क्रीन पर, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए 'पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 9: अंत में आवेदन रसीद का प्रिंटआउट लेने के लिए 'आवेदन रसीद प्रिंट करें' लिंक पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications