Post Office : घर बैठे IPPB मोबाइल ऐप से खोलें डिजिटल सेविंग अकाउंट, ये रहा तरीका
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने का सोच रहे हैं तो अब मोबाइल ऐप से डिजिटल सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। डाकघर अपने कस्टमरों आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा देता है।
नई दिल्ली, मार्च 17। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने का सोच रहे हैं तो अब मोबाइल ऐप से डिजिटल सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। डाकघर अपने कस्टमरों आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा देता है। जिन लोगों का पोस्ट ऑफिस में खाता है वे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के जरिए बैलेंस चेक करने के अलावा पैसों का ट्रांसफर और अन्य वित्तीय ट्रांजेक्शन घर बैठे ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको लंबी लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि किस तरह आप घर बैठे खोल सकते हैं खाता।

डिजिटल बचत खाता ऐसे खोलें
- अपने मोबाइल फोन पर आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन पर जाएं और फिर 'ओपन अकाउंट' पर क्लिक करें।
- अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर पास में रखें।
- दोनों को इनपुट करने के बाद, आपको तत्काल बैंक खाता खोलने के लिए अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मां-पिता का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नामांकन डिटेल इंटर करें।
- एक बार डिटेल भरने और जमा करने के बाद, खाता खोला जाता है और इसे ऐप का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है।
- डिजिटल बचत खाता केवल 1 वर्ष के लिए वैध होता है। खाता खोलने के 1 साल के भीतर, आपको उस खाते के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना है जिसके बाद इसे नियमित बचत खाते में बदल दिया जाएगा।
डिजिटल बचत खाता खोलने से मिलेगें ये फायदे
- आईपीपीबी मोबाइल ऐप को एंड्रॉइड फोन पर प्ले स्टोर से या आईफोन के लिए ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
- 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति, जिसके पास आधार और पैन कार्ड है, इस खाते को ओपन करवा सकता है।
- खाता आपके घर से तुरंत खोला जा सकता है।
- पोस्ट ऑफिस खाताधारक अपने आईपीपीबी मोबाइल ऐप का उपयोग करके आसानी से बुनियादी बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं। इससे पहले, ग्राहक को पैसे जमा करने, बैलेंस चेक करने, पैसे ट्रांसफर करने और अन्य वित्तीय लेनदेन के लिए निकटतम पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता था।
- आप अपने पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि खाता में भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
डिजिटल बचत खाता खोलते समय इन बातों को ध्यान में रखें
- जिसके नाम से खाता खोला जाएगा उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- 12 महीने के भीतर केवाईसी औपचारिकताओं को पूरा करें।
- केवाईसी की औपचारिकताएं किसी भी एक्सेस पॉइंट पर जाकर या जीडीएस/पोस्टमैन की सहायता से की जा सकती हैं, जिसके बाद डिजिटल सेविंग अकाउंट को नियमित बचत खाते में अपग्रेड किया जाएगा।
- इस खाते में अधिकतम 2 लाख रुपए जमा करने की अनुमति है
- खाता खोलने के 12 महीने के भीतर केवाईसी पूरा नहीं होने पर खाता बंद कर दिया जाता है।
- डिजिटल सेविंग अकाउंट को 12 महीने के भीतर केवाईसी पूरा होने के बाद एक पीओएसए (पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट) से जोड़ा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
