नयी दिल्ली। आलू की कीमतों में बहुत जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि चल रहे आलू के बाजार भाव के मुकाबले लागत के कम होने से किसानों को उम्मीद थी कि आलू की फसल अच्छा मुनाफा देगी। पिछले कुछ सालों के लिहाज से इस साल देश में आलू की पैदावार भी बेहतर हुई। पिछले 2-3 दिनों में हुई बारिश ने स्थिति काफी खराब कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से त्योहारी सीजन में किसानों के लिए स्थिति बेहद खराब बन गई है। इस बेमौसम बारिश से खेतों में पानी भर गया और अब खेतों में आलू के खराब होने का खतरा है। इससे आलू की आपूर्ति प्रभावित होगी और नतीजे में इसकी कीमतें बढ़ेंगी। आलू के अलावा गेहूं की भी बंपर फसल की उम्मीद थी, मगर अब क्षेत्र में आलू और रेपसीड को भी बड़े स्तर पर नुकसान हो रहा है। तेज रफ्तार हवाओं ने कई इलाकों में गेहूं की फसल को भी चौपट कर दिया है।

यूपी के अलावा पंजाब में भी नुकसान
बारिश के चलते यूपी के बाद जिस राज्य में अधिक नुकसान की खबरें आ रही हैं वो है पंजाब। बारिश से आलू खराब होंगे, जिससे किसानों के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो जायेगा। यूपी के जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक आलू होता है उनमें आगरा, मथुरा, कन्नौज, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी में 50 किलो वजन वाले 30-35 करोड़ पैकेटों का उत्पादन होता है। इसमें डायरेक्ट मंडियों में केवल 5-10 करोड़ पैकेट ही भेजे जाते हैं। जबकि बाकी को भंडार गृह में रख कर धीरे-धीरे आपूर्ति की जाती है।
क्वालिटी और मात्रा दोनों प्रभावित
बेमौसम बारिश से फसलों की क्वालिटी के साथ-साथ मात्रा भी प्रभावित होगी। एक किसान के मुताबिक ऐसा लगता है यह अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि तेज हवाओं और बारिश का खतरा बना हुआ है। किसान करीब 15 दिन से पहले बारिश से खेतों में दबे आलू का हाल भी शायद नहीं जान पायेंगे। जानकार बताते हैं कि इस तरह की बेमौसम बारिश फसल और किसानों को नुकसान ही पहुँचाती है। इसमें भी औले पड़ जायें तो हालत और खराब हो जाती है।
यह भी पढ़ें - महंगाई : सब्जियों के बाद बढ़ सकते हैं फलों के दाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications