New Credit Card: आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंडसइंड बैंक में अपना एक नया क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इसका नाम ईजी डिनरइंडसइंड बैंक प्लेटटिनम क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड के लिए प्राइवेट बैंक ने ईजी डिनर के साथ कोलैबोरेट किया है। बैंक में अपने एक बयान में बताया है कि इसको ब्रांडेड कार्ड से आपको कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स मिलते हैं जो सिर्फ इसी कार्ड पर है। बैंक के द्वारा बताया गया है कि इस कार्ड का एक्सक्लूसिव ऑफर आपके फूड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको इस कार्ड पर मिलने वाले स्पेशल रीवार्ड्स और खास फायदाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कार्ड बिना किसी जॉइनिंग फीस के आता है। वहीं पे इजी के माध्यम से ईजी डिनर अप के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर 500 रुपए की एक्स्ट्रा छूट भी मिल जाती है, जो कुछ चुनिंदा रेस्टोरेंट के साथ टेकअवे और डाइनिंग दोनों के लिए लागू है।

यह कार्ड आपको 3 महीने की ईजी डिनर प्राइम मेंबरशिप देता है। इस कार्ड के जरिए आपको 2000 से ज्यादा प्रीमियम रेस्टोरेंट पर 20 से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट गारंटी के साथ मिलती है।
अगर आप 3 महीने यानी 90 दिन के अंदर इस कार्ड पर 30000 का एक्सपेंस करते हैं तो आपकी प्राइम मेंबरशिप वापस से रिन्यू कर दी जाएगी। होल्डर 100 रुपए तक का खर्च करने पर 2 रिवार्ड पॉइंट का सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप पेइजी के माध्यम से पेमेंट करते हैं 1 महीने में 3 बार 500 रुपए तक की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। फास्ट फूड खरीदने पर भी आपको इस कार्ड से महीने में तीन बार 500 रु तक की छूट मिल सकती है।
वहीं अगर बात करते हैं इस क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ईजी डिनर प्राइम बेनिफिट्स की तो इसमें आपको डाइनिंग बेनिफिट के अलावा1095 में 3 महीने के लिए ईजी डिनर प्राइम मेंबरशिप मिल सकती है।
इसमें आपको 90 दिनों में 3000 रुपए खर्च करने होंगे तो आपको मेंबरशिप लेने के लिए कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा। अगर आप इस कार्ड से 400 से लेकर 4000 के बीच खर्च करते हैं तो आपको फ्यूल सर चार्ज रिवर्सल के तहत एक प्रतिशत की छूट भी मिलती है।
अपने कस्टमर को खाने के खर्च को छोड़कर 90 दिन में 30000 खर्च करने पर 2000 रिवॉर्ड पॉइंट भी देता है। आप बड़ी आसानी से इस क्रेडिट कार्ड को बिना कोई चार्ज दिए ले सकते हैं।
अगर आपको नए-नए प्रीमियम क्लास रेस्टोरेंट को एक्सप्लोर करने का शौक है तो यह कार्ड आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि आपको उन पर 50 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट भी मिलता है।
इसके अलावा आप इस पर जितने खर्च करेंगे उतना ही आपको रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलता जाएगा, जिसे आप कई तरह की छूट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो यह कार्ड बिना किसी झंझट के बड़ी आसानी से मिल जाएगा। क्रेडिट स्कोर बेहतर बनाने के लिए आपको हमेशा अपनी एमी को समय से भरना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है तो आपको लोन भी सस्ती दरों पर मिल जाता है।


Click it and Unblock the Notifications