नयी दिल्ली। अगर आप विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत शानदार खबर है। आपको इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट सिर्फ 3499 रुपये में मिल सकता है। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की एयरलाइन इंडिगो इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट सिर्फ 3499 रुपये में दे रही है। इंडिगो ने एक मेजर सेल शुरू की है। कंपनी ने ट्वीट के जरिये मेजर इंटरनेशनल सेल की घोषणा की है। अगर आप कहीं विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो जल्दी कीजिए, क्योंकि इंडिगो की ये सेल 18 फरवरी यानी आज से शुरू होकर 21 फरवरी तक ही चलेगी। मेगा सेल की घोषणा के साथ-साथ इंडिगो ने यह भी कहा है कि उसके नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कुल 2.5 लाख सीटें उपलब्ध हैं।
कहां-कहां के लिए हैं सस्ते टिकट
इंडिगो अबू धाबी, बैंकॉक, ढाका, सिंगापुर, दुबई, फुकेत, इस्तांबुल और कई अन्य स्थानों के लिए उड़ानों पर बड़ी छूट दे रही है। कम किराए के अलावा एयरलाइन अतिरिक्त कैशबैक ऑफर भी दे रही है जिसका फायदा एचडीएफसी बैंक, पेज़ैप, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडसइंड बैंक का उपयोग करके ले सकते हैं। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यह टिकट 1 मार्च से 30 सितंबर तक सफर के लिए होंगे। एयरलाइन ने कहा कि यह ऑफर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए वन-वे, राउंड-ट्रिप और मल्टी-सिटी बुकिंग के लिए लागू है। हालांकि यह ऑफर घरेलू यात्रा के लिए लागू नहीं है। टिकटो की बिक्री केवल सीमित सीटों पर उपलब्ध है।
दिल्ली से तुर्की और मध्य-पूर्व डेस्टिनेशन के लिए सस्ते टिकट :
- दिल्ली से अबूधाबी : 6999 रुपये
- दिल्ली से दोहा : 9599 रुपये
- दिल्ली से इंस्तांबुल : 11999 रुपये
- दिल्ली से जेद्दाह : 14999 रुपये
- दिल्ली से कुवैत : 10799 रुपये
- दिल्ली से रियाध : 12699 रुपये
- दिल्ली से दुबई : 8299 रुपये
दिल्ली से नेपाल, बांग्लादेश और पूर्वी एशिया के लिए सस्ते टिकट :
- दिल्ली से बैंगकॉक : 6299 रुपये
- दिल्ली से चेंग्डु : 8799 रुपये
- दिल्ली से ढाका : 6999 रुपये
- दिल्ली से काठमांडु : 4399 रुपये
- दिल्ली से क्वालालम्पुर : 8999 रुपये
- दिल्ली से फुकेत : 8499 रुपये
- दिल्ली से सिंगापुर : 9499 रुपये
यह भी पढ़ें - 1 अप्रैल से विदेश जाना पड़ेगा महंगा, लगेगा नया टैक्स
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
