नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने भारी छूट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए सस्ते में हवाई टिकट बेचने का फैसला किया है। इंडिगो ने छुट्टियों में सैर-सपाटा पर जाने वालों को ध्यान में रखते हुए यह ऑफर पेश किया है। कंपनी ने इस ऑफर का नाम दि बिग फैट इंडिगो सेल रखा है। इंडिगो के अनुसार उसका यह साल 2019 में आखिरी छूट का ऑफर है। यह ऑफर आज यानी 23 दिसबंर 2019 से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलेगा। अगर कोई छूट पर टिकट बुक कराना चाहता है तो उसके पास 26 दिसंबर 2019 तक बुकिंग कराने का मौका है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह लिमिटेड ऑफर है। इसलिए लोगों को जल्द से जल्द इसका फायदा उठाना चाहिए।

कितने रुपये से है हवाई टिकट की शुरुआत
इंडिगो डोमेस्टिक टिकट 899 रुपये में बेच रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए टिकट की शुरुआत 2,999 रुपये से है। अगर इस ऑफर के तहत बुकिंग कराई जाती है तो लोग 15 जनवरी 2020 से लेकर 15 अप्रैल 2020 के बीच कभी भी अपनी यात्रा कर सकते हैं। इंडिगो के अनुसार इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर सभी टैक्स शामिल हैं, यानी किसी को अलग से कुछ भी नहीं देना होगा। वहीं अगर कोई चाहता है कि इस ऑफर में भी कुछ छूट और ले तो उसे कंपनी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कराना होगा। ऐसा करने पर कंपनी सर्विस चार्ज नहीं लेगी। इससे यह टिकट ऑफर प्राइस से भी कुछ सस्ता हो जाएगा।
इस बात को ध्यान रखें
इंडिगो का कहना है कि 899 रुपये वाला ऑफर किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। वहीं यह हवाई टिकट किसी को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ये ऑफर ग्रुप बुकिंग के लिए भी मान्य नहीं है।
यह भी पढ़ें : ये देश रहने के लिए दे रहा है फ्री में घर और 7 लाख रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
