नई दिल्ली। जी हां इटली का एक गांव अपने यहां आकर रहने वालों को फ्री में घर और 7 लाख रुपये का ऑफर कर रहा है। इस ऑफर का फायदा कोई भी उठा सकता है। इटली एक यूरोपीय देश देश है और अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। यह ऑफर इटली के एक गांव ने दिया है जो आल्प्स पर्वतों से घिरा हुआ है। यह पर्वत श्रंखला अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि इस ऑफर का फायदा उठान के लिए लोगों को एक शर्त पूरी करनी होगी। यह शर्त है कि इस ऑफर का फाददा उठाने वाले परिवार में कम से कम एक बच्चा होना चाहिए। वहीं ऐसे लोगों की वार्षिक आमदनी 6,000 यूरो यानी करीब 5 लाख भारतीय रुपये से कम नहीं होनी चाहिए। अगर आप इस शर्त को पूरा करते हैं, और इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। इटली का यह सुंदर गांव आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।
लोकाना है गांव का नाम
इटली के इस गांव का नाम लोकाना है। यह फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर है। यहां आकर बसने वालों को गांव वालों ने ऑफर किया है कि वह 9,000 यूरो यानी 10,200 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 7 लाख रुपये) फ्री में देंगे। इसके अलावा एक घर रहने के लिए दिया जाएगा। वहीं इस गांव के आस पास के गांव में भी ऐसा ही ऑफर है, लेकिन वहां पर शर्त है कि इन घरों की रह 2 साल में मरम्मत करानी होगी। हालांकि लोकाना गांव ने यह शर्त भी हटा ली है। वहीं इटली में कई गांव ऐसे हैं जो अपने घर 1 डालर में बेचने को तैयार हैं।
क्या है कारण
जानकारी के अनुसार यहां की दुकानें, बार, बुटीक जैसा कारोबार बंद सा हो गया है। इसका कारण है कि यहां पर इनको चलाने वाला कोई नहीं है। गांव वालों ने पहले ऐसा ऑपुर अपने देश के प्रोफेशनल को दिया था, लेकिन उन्होंने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद अब इटली के इन गांव वालों ने यह ऑफर दुनिया के लिए खोल दिया है। हालांकि इस ऑफर के साथ एक शर्त यह जुड़ी हुई है कि ऐसे परिवार जो बाहर नौकरी करते हों या इन गांवों में ही कुछ नया शुरू करना चाहते हों, उन्हीं को इसका फायदा दिया जाएगा। इसके अलावा एक शर्त यह भी है कि यह ऑफर केवल उन्हीं लोगों के लिए है।
यहां पर पैदा होने से ज्यादा हो रही हैं लोगों की मौत
उत्तरी इटली में कई सारे गांव ऐसे हैं जिनकी आबादी बेहद कम हो गई है। इसका कारण है कि लोग बच्चे पैदा नहीं करना चाह रहे हैं। ऐसे में जो लोग बचे हैं उनमें से ज्यादातर लोग बूढ़े हैं। इटली के इस इलाके की की मृत्यु दर जन्म दर से ज्यादा है। यहां हर 10 जन्म लेने वालों बच्चों के विपरीत औसतन 40 मौतें होती हैं। यही कारण है कि इन जगहों की आबादी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। एक जानकारी के अनुसार यहां करीब 139 गांव ऐसे हैं, जहां कुल मिलाकर केवल 150 लोग रहते हैं। कई गांव तो ऐसे हैं कि वहां एक या दो ही लोग रहते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
