नयी दिल्ली। देश के गोल्ड के आयात में 9 फीसदी की गिरावट आयी है। ये गिरावट आयी है चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जनवरी तक की अवधि के दौरान। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जनवरी के दौरान आयात किये गये 27 अरब डॉलर के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि के दौरान 24.64 अरब डॉलर यानी करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये के सोने का आयात किया गया। बता दें कि सोने के आयात का देश के चालू खाता घाटे (सीएडी) पर असर पड़ता है। सोने का आयात कम होने से देश का व्यापार घाटा यानी Trade Deficit भी कम हुआ है। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जनवरी के दौरान देश का व्यापार घाटा 163.27 अरब डॉलर से घट कर 133.27 अरब डॉलर रह गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने का आयात पिछले साल जुलाई से लगातार घट रहा है।

आयात में उतार चढ़ाव
जुलाई से सोने के आयात में निगेटिव रही है, मगर अक्टूबर और नवंबर में इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि फिर से इसमें दिसंबर में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। जनवरी में तो और भी अधिक 31.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। रत्न और आभूषण निर्यातकों ने आयात शुल्क में 4 प्रतिशत तक की कटौती करने की मांग की थी। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी में रत्न और आभूषण निर्यात 1.45 प्रतिशत घटकर 25.11 अरब डॉलर रह गया। देश का सोने का आयात मूल्य में 2018-19 में लगभग 3 प्रतिशत घट कर 32.8 बिलियन डॉलर रह गया।
दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है भारत
भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक है। भारत में मुख्य रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। देश में सोने की वार्षिक खपत 800-900 टन की है। सोने के अधिक आयात से सीएडी बढ़ता है। इसीलिए सरकार ने व्यापार घाटे और सीएडी पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए इस पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया।
यह भी पढ़ें - गोल्ड में निवेश : हर महीने करें 2000 रु का निवेश, मिलेगा शानदार फायदा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications