Vande Bharat Train Reschedule News: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर आ गई है। 25 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के रास्ते बदले जाएंगे। अगर आप इन दिनों में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो नए रूट्स जरूर चेक करे लें।

25 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी ये वंदे भारत एक्सप्रेस
दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन में विकास कार्य चल रहा है जिसके कारण 25 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के रास्ते बदले जाएंगे। टाटा-बरहमपुर और हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि दुर्ग-आरा एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं। आपको बता दें कि हावड़ा-राउलकेला और टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 25 से 29 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
इसके अलावा 25, 26, 27 और 28 सितंबर को हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20871) और राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20872) रद्द रहेगी।
इसी तरह 25, 26, 27 और 28 सितंबर को टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20891) और 26, 27, 28 और 29 सितंबर को ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20892) भी रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें भी की गई हैं कैंसिल
27 सितंबर को टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18119) और 28 सितंबर को जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18120) भी रद्द रहेगी।
विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों के रास्ते भी बदले गए हैं। 25 से 27 सितंबर तक पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18477) झारसुगुड़ा-आईबी के रास्ते चलेगी और 25 से 27 सितंबर तक योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18478) आईबी-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
इस कारण से ट्रेनों का बदला गया रूट और समय
चक्रधरपुर रेल डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों पर विकास कार्य किए जाने हैं, जिसके कारण रेलवे ने ये फैसला लिया है।
ये है ट्रेनों का नया रूट
दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13287) 25 से 27 सितंबर तक सीनी-कांड्रा के रास्ते चलेगी और इन तीनों दिन यह ट्रेन टाटा नहीं आएगी। इसी तरह, 24 से 26 सितंबर तक आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13288) कांड्रा-सीनी के रास्ते चलेगी और यह ट्रेन भी टाटानगर नहीं आएगी।
इसके अलावा 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस 25 से 27 सितंबर तक झारसुगुड़ा के रास्ते से चलाई जाएगी।
ऐसे करें सस्ते में सफर
इंडियन रेलवे ने अपने यात्रियों को बिना पैसे के टिकट बुक करने की सुविधा दी है। इस सुविधा से यात्री अपनी टिकट के पैसे का भुगतान बाद में कर सकते हैं। मोबाइल ऐप से बुक की टिकट का प्राइस ब्रेकअप चेक किया तो मालूम चला कि प्राइवेट कंपनी अपने मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर कन्वीनियंस फी या फिर पेमेंट गेटवे चार्ज के रूप में अलग से वसूली कर रही है, जबकि आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने पर ऐसे कोई चार्ज नहीं लिए जाते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
