Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए खास ऐप को लॉन्च करने का ऐलान किया है। ये ऐप अभी डेवलेपमेंट स्टेज में है। इसका उद्देश्य रेलवे से जुड़ी कई सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है। इस ऐप की मदद से यात्री बेहद आसानी से एक ही ऐप में कई सारी सर्विस मिल जाएंगी। आइए इसके बारे में आपको फटाफट बताते हैं।

रेलवे के सुपर ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे के इस सुपर ऐप में यात्रियों को पीएनआर स्टेट्स चेकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, ट्रेन टिकट बुकिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको अन्य रेलवे से जुड़ी सर्विसेस मिल जाएंगी। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में रेलवे सेवाओं में क्रांति लाने के लिए डिज़ाइन किए गए इस शानदार सुपर ऐप के विकास की घोषणा की थी। रेल मंत्री ने इस ऐप की पूरी जानकारी तो नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों को इस ऐप से एक ही जगह पर ऑनलाइन सर्विसेस आसानी से मिल जाएंगी। फिलहाल इस सुपर ऐप का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इन ट्रेनों को भी जल्द मिलेगा बढ़ावा
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऐप के जरिए यात्री पहले से भी कई सारी ट्रेन से जुड़ी जानकारी हासिल कर पाएंगे। वैष्णव ने यह भी बताया कि भारत की वंदे भारत ट्रेनों में अंतरराष्ट्रीय रुचि बढ़ रही है उन्होंने बताया कि हमें वंदे भारत के लिए चिली जैसे देशों से पूछताछ मिली है, लेकिन हम इसका निर्यात चौथे और पांचवें लेवेल के लिए करेंगे।
स्विट्जरलैंड के पूरे रेल नेटवर्क की लंबाई के बराबर बिछाई गई पटरियां
भारतीय रेलवे के अनुसार, "यात्री के नजरिए से जो भी सर्विस की जरूरत हो, वो सब सुपर ऐप में उपलब्ध होगी और बुनियादी रेल ढांचे में सुधार को लेकर बताया गया है कि पिछले साल 5,300 किलोमीटर से अधिक रेलवे ट्रैक बिछाए गए, जिसे उन्होंने स्विट्जरलैंड के पूरे रेल नेटवर्क की लंबाई के बराबर है।
कारगार साबित हो हो रहा है कवच सुरक्षा
रेल मंत्री ने ये भी बताया है कि 10 हजार कोच में स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन यानी एटीपी सिस्टम कवच लगाया जाएगा। इससे सुरक्षा अधिक होगी और ट्रेन की पटरी से उतरने की घटनाएं भी कम होंगी। इसके साथ ही, मंत्री ने अमृत भारत ट्रेनों के बारे में भी बात की और जानकारी दी कि आम भारतीयों के लिए किफायती यात्रा का ऑप्शन मिलेगीा। इन ट्रेनों में 1,000 किलोमीटर तक की यात्रा करीब 450 रुपये तक में पूरी हो जाएगी।
सुरक्षा के बारे में बात करते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 10 साल पहले 171 रेल दुर्घटनाएं होती थीं, जो अब ये दुर्घटनाएं कम होकर 40 रह गई है। ट्रेन की सुरक्षा को लेकर नए प्रशिक्षण और बदलावों पर लगातार काम भी किया जा रहा है।
रेलवे के इन ऐप से भी यात्रियों को होती है आसानी
रेलवे के कई सारे ऐप हैं जिनकी मदद से वे टिकट बुकिंग से लेकर रेलवे से जुड़ी अन्य सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। इन ऐप में आईआरटीसी ऐप, ट्रेन टिकट ऐप भी शामिल है। इन ऐप्स के भी कई हजारों यूजर्स हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
