नयी दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम होने के चलते सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया। इससे सरकार की आमदनी बढ़ेगी, मगर आम लोगों को पेट्रोल और डीजल पर राहत नहीं मिलेगी। हालांकि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। मगर यदि आप पेट्रोल पर बड़ी बचत करना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल आपके लिए एक खास कैशबैक ऑफर लायी है। आप इंडियन ऑयल के इस कैशबैक ऑफर का लाभ 31 मार्च तक उठा सकते हैं। इस ऑफर के कुछ नियम और शर्ते हैं। ये ऑफर सभी उन भारतीय नागरिकों के लिए खुला है जो भारत में रहते हों और जिनकी आयु 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष या उससे अधिक है। साथ ही इंडियन ऑयल ने यह भी कहा है कि ऑफर के तहत आपके द्वारा दी गयी जानकारी का इस्तेमाल कंपनी ऑफर के बारे में रिसर्च और फ्यूचर में आपसे संपर्क करने के लिए कर सकती है।
फ्यूल के लिए करना होगा डिजिटल भुगतान
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस ऑफर का बेनेफिट सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा इंडियन ऑयल के रिटेल आउलेट से ही ईंधन खरीदें और इसके लिए भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिये करें। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ईंधन खरीदने के बाद आपको मिले बिल पर एक 6 अंकों का कोड (Approval / Auth-Code) लिखा होगा, जिसे आपको उसी दिन 9594925848 पर मैसेज करना होगा।
मैसेज में पहले कोड लिखें फिर स्पेस देकर जितने का आपने पेट्रोल खरीदा है वो राशि लिखें (Approval/Auth-code space Amount) और फिर 9594925848 पर मैसेज कर दें। यहां अमाउंट अगर 1201.50 रु है तो इसे 1200 रु या 1201 रु कर दें। अगर आपने यूपीआई के जरिये पेमेंट की है तो आपको मैसेज में कोड/12अंकों की यूपीआई ट्रांसेक्शन आईडी और फिर स्पेस देकर अमाउंट (Approval/Auth-code/UPI TXN space Amount) लिखना होगा।
जितना मर्जी चाहे बार खरीदें पेट्रोल
आप इस ऑफर का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए 31 मार्च तक जितनी मर्जी बार पेट्रोल खरीद सकते हैं। आपको हर बार नया मैसेज भेजना होगा। ऑफर में हर खरीदारी के लिए 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा, मगर इसमें अधिकतम राशि 50 रुपये प्रति लेन-देन होगी।
लकी ड्रॉ से चुने जायेंगे 40 लोग
ऑफर के तहत रोजाना 40 ग्राहकों को एक लकी ड्रा में चुना जाएगा और उनमें प्रत्येक को 5,000 रुपये XTRAREWARDS बोनस अंक दिए जाएंगे। आप इन पॉइंट्स से इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट पर पेट्रोल खरीद सकेंगे। इस ऑफर में एक मोबाइल नंबर अधिकतम 5 बार कैश-बैक हासिल करने को योग्य होगा, जिसमें अधिकतम 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऑफर में लकी ड्रॉ विजेताओं की जानकारी एसएमएस के जरिये जी जाएगी। तो जल्दी करें और इस ऑफर का लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें - रेल में सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं मिलेगी अब ये सर्विस


Click it and Unblock the Notifications