नयी दिल्ली। जानलेवा कोरोनावायरस सिर्फ इंसानों की जान ही नहीं ले रहा, बल्कि सैकड़ों तरह की सर्विस भी प्रभावित करता जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और खेलों के आयोजन तक रद्द होते जा रहे हैं। दुनिया भर में कारोबार ठप्प होते जा रहे हैं। आयात निर्यात प्रभावित होता जा रहा है। उद्योग जगत को बड़ा झटका लग रहा है। इसी बीच भारतीय रेलवे ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। कोरोनावायरस न फैले इसी वजह से रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के नये कदम से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मगर यह कदम किसी भी तरह से कोरोनावायरस फैले इस दिशा में काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे की तरफ से एक सर्विस बंद कर दी गयी है।
घर से ले जाना होगा कंबल
पश्चिमी रेलवे के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यानी पीआरओ ने कहा है कि यात्रियों को सफर में इस्तेमाल के लिए कंबल अपने घर से लाना होगा। यानी अब आपको रेल यात्रा के दौरान कंबल नहीं मिलेगा। दरअसल इसकी वजह है एसी कोच में मिलने वाले कंबल रोज हीं धोए जाते, जिससे कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कंबलों की रोजाना सफाई न होने की वजह से ही अब रेल में आपको अपने घर से ही कंबल ले जाना होगा।
मिलती रहेगी बेडशीट
रेल में अब आपको कंबल नहीं मिलेगा, मगर बेडशीट मिलती रहेगी। इसके साथ ही रेलवे ने कोरोना वायरस न फैले इसके लिए एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है। रेलवे की तरफ से एसी के हर कोच से कुछ दिनों के लिए पर्दे हटाये जाने की भी तैयारी है। पश्चिमी रेलवे के अलावा पूर्व मध्य रेलवे ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ बड़े उपाय किये हैं। रेलवे की तरफ से ट्रेनों में साफ सफाई का खास ध्य़ान रखा जा रहा है।
रेलवे ने इस मामले में बहुत से जरूरी उपाय किये हैं :
- सारे डिविजनों के डिब्बों के अंदर की सफाई
- सभी एसी कोचों में लगे हुए पर्दे हटाने का फैसला
- सारी बोगियों की सफाई बेहतर किटाणुनाशक से करने का निर्देश
- ईएमयू और डेमो कोचों में कीटनाशक दवा छिड़कने का निर्देश
- सफर करने वालों के सामानों को किटाणु रहित बनाना
- स्टेशनों पर मौजूद कुर्सी और बेंच जैसे सामानों को किटाणुरहित करना
- इसके अलावा अब सभी कोचों में लिक्विड सोप रखा जाएगा
यह भी पढ़ें - एक और निजी ट्रेन : कल से चलेगी अहमदाबाद से मुंबई के बीच
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
