नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में 2.520 अरब डॉलर बढ़कर 457.468 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 45.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 454.948 अरब डॉलर पर था।

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.203 अरब डॉलर बढ़कर 424.936 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं।
स्वर्ण भंडार में भी बढ़ोतरी
बीते सप्ताल के दौरान स्वर्ण भंडार भी 26 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.392 अरब डॉलर हो गया। वहीं आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.7 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.441 अरब डॉलर पर रहा।
आगे क्या है चिंता
अमेरिका ने एक तरह से ईरान के खिलाफ खाड़ी में लड़ाई का माहौल बना दिया है। ऐसे में विदेशी निवेशकों के मन में चिंताएं आ रही हैं। अगर यह लड़ाई का माहौल सुधरता नहीं है, तो विदेश निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकाल सकते हैं। ऐसा होने पर इसमें गिरावट दर्ज हो सकती है।
यह भी पढ़ें : मिनिमम रिचार्ज प्लान : जियो वसूलता है सबसे ज्यादा पैसे
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications