नई दिल्ली। देश में अब बड़ी 3 ही मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां हैं। इनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के नाम हैं। हालांकि बीएसएनएल को सुधारने की कोशिश हो रही है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत खराब है। इसमें से रिलायंस जियो ने अपनी लांचिंग की दौरान से अपने सस्ते प्लानों से हलचल मचा रखी है। लेकिन अब मोबाइल कंपनियों ने अपने रेट बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में यह जानना काफी जरूरी हो जाता है कि किस कंपनी के पास सबसे सस्ता मिनिमम रिचार्ज प्लान है। मिनिमम रिचार्ज प्लान वह होता है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना मोबाइल 1 महीने के लिए रिचार्ज करा सकता है। कल यानी रविवार को ही एयरटेल ने अपना मिनिमम रिचार्ज प्लान का दाम बढ़ा दिया है। इसने अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान को 23 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया है। यानी लोगों पर 22 रुपये महीने का बोझ बढ़ गया है। ऐसे प्लान आमतौर पर देश के सबसे गरीब लोग रिचार्ज कराते हैं। यह लोग इसका इस्तेमाल ज्यादातर कॉल सुनने के लिए करते हैं, और बहुत ही जरूरी होने पर कॉल करते हैं। लेकिन अब कंपनियां ऐसे गरीब ग्राहकों पर भी महंगाई का बोझ बढ़ा रही हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि वोडाफोन और रिलायंस जियो का मिनिमम रिचार्ज प्लान रिचार्ज प्लान कितने का है। इसके अलावा मोबाइल कंपनियां क्यों गरीबों पर सख्ती कर रही हैं।
कमाई बढ़ाने के लिए गरीबों पर बढ़ाया बोझ
देश में सितंबर 2019 को खत्म तिमाही में मोबाइल कंपनियों की एयरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) 128 रुपये रही है। कंपनियां इसे ही बढ़ाने का रास्ता निकाल रही हैं। इसका एक रास्ता यह भी है कि कम मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए रेट बढ़ा दिया जाए, जिससे वह कनेक्शन छोड़ दें जब सस्ते ग्राहक कम हो जाएंगे तो कंपनियों की कमाई अपने ही आप बढ़ जाएगी। हाल ही रेट बढ़ाने के बाद जानकारों को उम्मीद है कि वोडाफोन की एआरपीयू 107 रुपये से बढ़कर 143 रुपये महीना हो जाएगी। वहीं एयरटेल की एआरपीयू 128 रुपये बढ़कर 145 रुपये से लेकर 150 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं जियो की एआरपीयू 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये होने की उम्मीद है।
ये है रिलायंस जियो के मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट
रिलायंस जियो के पास स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले और जियोफोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग-अलग मिनिमम रिचार्ज प्लान प्लान हैं। रिलायंस जियो के पास जहां स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट 98 रुपये है, वहीं जियोफोन के ग्राहकों के लिए मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट 75 रुपये महीना है। इस प्रकार यह मोबाइल कंपनियों में सबसे महंगा मिनिमम रिचार्ज प्लान है।
एयरटेल ने मिनिमम रिचार्ज प्लान को किया 95 फीसदी महंगा
एयरटेल ने मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट 95 फीसदी महंगा कर दिया है। इसका रेट 23 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये किया गया है। यह बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। अब एयरटेल के ग्राहक मिनिमम रिचार्ज प्लान की मदद के लिए 28 दिन तक चालू रख सकते हैं।
अब वोडाफोन का मिनिमम रिचार्ज प्लान है सबसे सस्ता
आज की तारीख में वोडाफोन का मिनिमम रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता हो गया है। वोडाफोन अभी भी 23 रुपये में मिनिमम रिचार्ज प्लान दे रहा है। लेकिन एयरटेल के रेट बढ़ाने के बाद आशंका है कि वोडाफोन भी जल्द ही अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
