निर्यात में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश के निर्यात में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: निर्यात में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश के निर्यात में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जारी हुए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में देश का निर्यात 0.34 फीसदी घटकर 25.98 अरब डॉलर का रहा। मुख्यत: पेट्रोलियम उत्पादों, रत्न व आभूषण और लेदर उत्पाद सेगमेंट में गिरावट के कारण देश के समग्र निर्यात में गिरावट रही। पेट्रोल की कीमत में आज फिर आई गिरावट, जानिए डीजल के भाव ये भी पढ़ें

नवंबर में देश का व्यापार घाटा 12.12 अरब डॉलर
आयात भी 12.71 फीसदी घटकर 38.11 अरब डॉलर पर आ गया। निर्यात के मुकाबले आयात में बड़ी गिरावट होने से देश का व्यापार घाटा कम हुआ है। नवंबर में देश का व्यापार घाटा 12.12 अरब डॉलर का रहा। एक साल पहले नवंबर 2018 में देश का व्यापार घाटा 17.58 अरब डॉलर था। इस दौरान सोने का आयात हालांकि 6.59 फीसदी बढ़कर 2.94 अरब डॉलर का रहा। वंदे भारत: वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानिए कितना है किराया
पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 13.12 फीसदी घटा
वहीं 30 प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में से 17 क्षेत्रों में निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 13.12 फीसदी घटा। इसी तरह रत्न व आभूषण का निर्यात 8.14 फीसदी, फल व सब्जियों का 15.10 फीसदी, लेदन और लेदन उत्पादों का 5.29 फीसदी और सभी टेक्स्टाइल्स के रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात 6.52 फीसदी कम रहा।
देश का व्यापार घाटा कम होकर 54.06 अरब डॉलर पर
चालू कारोबारी साल में अब तक (अप्रैल-नवंबर) कुल निर्यात 1.99 फीसदी घटकर 211.93 अरब डॉलर का रहा। इस दौरान आयात 8.91 फीसदी घटकर 318.78 अरब डॉलर का रहा। इसी अवधि में देश का व्यापार घाटा कम होकर 54.06 अरब डॉलर पर आ गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 82.47 अरब डॉलर था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications