नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। यह 16वां सप्ताह है जब इसमें बढ़त दर्ज की गई है। 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 461.21 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की और उसका स्वर्ण भंडार बढ़ा है जबकि विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में कमी आई है।

गोल्ड की खरीदारी कर रहा आरबीआई
यह लगातार 16वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में इजाफा है। इससे पहले 3 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 3.68 अरब डॉलर बढ़कर 461.16 अरब डॉलर रहा था। केंद्रीय बैंक के अनुसार, 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 36.7 अरब डॉलर की गिरावट रही और यह 427.58 अरब डॉलर रह गयी। वहीं, स्वर्ण भंडार 43.5 अरब डॉलर बढ़कर 28.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
तेजी से बढ़ रहा है विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि आरबीआई को गोल्ड की खरीद बढ़ाना पड़ रही है। विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरबीआई ने बीते साल अक्टूबर और नवंबर में 15 टन (15000 किलो) गोल्ड की खरीद खुले मार्केट से की थी। यही कारण है कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड के स्तर के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हो गया है।
यह भी पढ़ें : सुविधा : सीधे अमेरिका में निवेश करने का मौका, जानें नियम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications