नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.07 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 454.492 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते यह 2.342 अरब डॉलर बढ़कर 453.422 अरब डॉलर पर था।

आरबीआई ने जारी की है यह जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्तियां 1.163 अरब डॉलर बढ़कर 422.422 अरब डॉलर रहीं।
हालांकि स्वर्ण भंडार कम हुआ
हालांकि इस दौरान रिजर्व बैंक के पास आरक्षित स्वर्ण भंडार 11 करोड़ डॉलर घटकर 26.968 अरब डॉलर रहा।
आईएमएफ से आहरण अधिकार बढ़ा
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पास भारत का विशेष आहरण अधिकार भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.444 अरब डॉलर और मुद्राकोष के पास देश के आरक्षित विदेशी मुद्रा कोष भी 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.658 अरब डॉलर रहा। यह आंकड़े आरबीआई हर हफ्ते जारी करता है। देश में आर्थिक मंदी के वातावरण के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त को अच्छा संकेत बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Jio Fiber : फ्री में लें सेट टॉप बाक्स, बाद में ऐसे देखें टीवी
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
